IREDA IPO: देश में इस समय रिन्यूएबल एनर्जी के स्टॉक जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। सारी कंपनियां रॉकेट की स्पीड से अपने निवेशकों को रिटर्न दे रही हैं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो निवेशकों की चांदी करा सकती है। दरअसल सरकार Indian Renewable Energy Development Agency Limited यानी IREDA का आईपीओ इस महीने ला सकती है। जिसका मतलब ये हुआ कि LIC के बाद दूसरी सरकारी कंपनी शेयर मार्केट में लिस्ट होने के लिए तैयार है।
इस दिन खुलेगा IREDA का IPO
दरअसल IREDA का आईपीओ 21 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद हो जाएगा। इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि 30 से 32 रुपए के बीच में ये हो सकता है। कंपनी इसके जरिए 67.5 करोड रुपए जुटाने की कोशिश में है। वहीं 40.32 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इशू किया जाएगा। आपको बता दे IREDA एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है, जो इंफ्रा स्ट्रचर प्रोजेक्ट को फाइनेंस करती है। इसमें न्यू और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स शामिल होते हैं। यह सभी प्रोजेक्ट एनर्जी एफिशिएंसी से जुड़े होते हैं। गौरतलब है कि मार्च 2023 में कैबिनेट ने आईपीओ लाने की मंजूरी दी थी।
यह भी पढ़ें- Pig Butchering स्कैम क्या है, कैसे इससे बचें, जिरोधा के मालिक ने किया अलर्ट
LIC के बाद IREDA का IPO मचाएगा धूम
अब जब एलआईसी के बाद आईआरडीए का आईपीओ आएगा तो उम्मीद करते हैं कि जिस तरीके से प्राइवेट कंपनियों के शेयर धूम मचा रहे हैं, उससे भी कई गुना प्रॉफिट ये करा कर देगा, क्योंकि हम सभी जानते हैं आने वाला समय रिन्यूएबल एनर्जी का ही है। ऐसे में यह सरकारी कंपनी अपने निवेश को दमदार रिटर्न देगी। तो इसलिए अगर आप भी किसी अच्छे कंपनी में पैसा लगाने की सोच रहे थे, या फिर आईपीओ का इंतजार कर रहे थे, तो 21 नवंबर को अपनी नजर आईआरडीए कंपनी पर जरूर लगा कर रखें।
संबंधित खबरें
अब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 hr ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
3 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
3 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
5 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
11 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
14 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
15 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
20 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines