Pig Butchering स्कैम क्या है, कैसे इससे बचें, जिरोधा के मालिक ने किया अलर्ट

Pig Butchering Scam के जरिए लाखों का चूना आम आदमी को लग रहा है। इसलिए जान लीजिए ये स्कैम है क्या और कैसे काम करता है।

what is pig butchering scam, what's the case of pig butchering scam,

Photo Credit: Google

Pig Butchering Scam: देश के अंदर साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन सैकड़ों केस पुलिस स्टेशन में दर्ज होते हैं। फ्रॉड करने वालों ने अब नए-नए तरीके अपना लिए हैं। इसी बीच जिरोधा के मालिक Nithin Kamath ने लोगों को Pig Butchering Scam के बारे में बताया है। इससे केसे सावधान रहे और देश में Pig Butchering Scam के जरिए धोखाधड़ी के मामले कैसे बढ़ रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि Pig Butchering Scam होता क्या है और इससे बचा कैसे जा सकता है।

Pig Butchering Scam में इमोशन का होता है इस्तेमाल

जिरोधा के मालिक Nithin Kamath ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें Pig Butchering Scam के बारे में बात कही। उन्होंने कहा कि, ‘Pig Butchering Scam से फ्रॉड होने के केस लगातार सामने आ रहे हैं, इसमें इमोशनल और प्यार जताकर अपनी झूठी बातों में ले लिया जाता है, फिर कुछ समय बाद फ्रॉड करने वाले पैसे हड़प कर रफू चक्कर हो जाते हैं। इसलिए आज के समय में बेहद ही सावधान रहना जरूरी है, देश ही नहीं विदेशों में भी Pig Butchering Scam के कैसे बढ़ रहे हैं, जहां पर लोग इमोशन में फंस रहे हैं।’

कैसे रखे खुद को सावधान

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ना ही किसी वेबसाइट पर जाएं।
  • किसी भी अनजान मैसेज का रिप्लाई ना करें, क्योंकि अगर एक बार आप बात में फंस जाते हैं तो उसे निकालना बेहद ही मुश्किल हो जाता है।
  • अगर आपके साथ का फ्रॉड हुआ है तो जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाएं, पैनिक ना हो, साथ में वकील की भी सलाह लें, जो आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकती है।
  • अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर बैंक की डिटेल्स किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर ना करें। वहीं सरकारी जॉब या फिर किसी और लुभावने स्कीम के पीछे ना पड़ें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ