IRDAI Rules on Insurance Policy: क्या आप अपने बीमा प्लान को बंद करने की सोच रहे हैं? आपको लगता है कि आपका बीमा गलत है या इसमें कोई खास फायदा नहीं मिलेगा या एजेंट ने आपको गलत बीमा बेच दिया है? तो ऐसे में आप अपनी पॉलिसी को अब सरेंडर करने की सोच सकते हैं। दरअसल, बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी इरडा ने नए नियमों का प्रस्ताव जारी किया गया है।
क्या है इरडा के नए नियमों का प्रस्ताव?
IRDAI ने पॉलिसीधारक के हित में नए नियमों का प्रस्ताव जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर पॉलिसी की शुरुआत में ही पॉलिसी होल्डर अपने प्लान को सरेंडर यानी बंद करना चाहता है तो बीमा कंपनियों को भुगतान की जाने वाली राशि में काफी वृद्धि करनी होगी।
ये भी पढ़ें- एक बैंक खाते पर बना सकते हैं कितनी UPI ID?
ऐसे में कंपनी के पास कम बिक्री या कम मुनाफा जैसे दो ऑप्शन होंगे। बिक्री चुनने पर बीमाकर्ता को कमीशन में कटौती करके हाई पेमेंट की जगह बनानी पड़ेगी। कमीशन बनाए रखने या ज्यादा भुगतान करते हैं, तो ऐसे में उन्हें मुनाफे में नुकसान हो सकता है।
सरेंडर करने पर होगा नुकसान या फायदा
IRDAI के नए नियमों के प्रस्ताव से पॉलिसीधारकों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हो सकता है। जबकि, बीमाकर्ता के लिए इस फैसले के चलते घाटा हो सकता है। फिलहाल, IRDAI ने सीमा मूल्य निर्धारित नहीं की है, लेकिन उन्होंने उदाहरण देते हुए संकेत जरूर दिया है कि सरेंडर वैल्यू को दूसरे साल में मौजूद लेवल से करीब 1.8 गुना और 5 सालों में 0.8 गुना ज्यादा बढ़ाना होगा। वीडियो में जानिए कि अगर आप 2-4 किस्त जमा करने के बाद बीमा की किस्त नहीं भरना चाहते हैं तो क्या कर सकते हैं?
आपको जानकारी के लिए बता दें कि समय से पहले पॉलिसी को सरेंडर करने पर चार्ज लगता है, जिससे पॉलिसीधारक को नुकसान का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि, नए नियमों के प्रस्ताव में सरेंडर शुल्क को कम किया जा रहा है, लेकिन कितना किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- इस बैंक ने बढ़ाई FD का ब्याज रेट
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
31 mins agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
10 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
22 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines