IRCTC Vaishno Devi Tour Package: नए साल 2024 शुरू हो गया है और अगर आप भी इस साल घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपको वैष्णो देवी की यात्रा बहुत ही कम कीमत में करा सकता है। जी हां, अगर आप इस साल वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है। आप बेहद कम कीमत में वैष्णो देवी जा सकते हैं। रहने, आने-जाने, खाने पीने जैसे खर्चों को भारतीय रेलवे बड़े ही कम दाम में उठा रहा है, आइए आपको आईआरसीटीसी के वैष्णो देवी पैकेज के बारे में बताते हैं।
IRCTC Vaishno Devi Package in Hindi
आईआरसीटीसी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर तरह-तरह के प्लानों को पेश करता रहता है। इनमें से एक टूर पैकेज वैष्णो देवी का है। इसमें यात्रियों को खानपान से लेकर आने-जाने और ठहरने की सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी का वैष्णो देवी टूर दिल्ली से शुरू होगा।
IRCTC Vaishno Devi Tour Package Cost
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर वैष्णो देवी का टूर NDR010 पैकेज कोड के साथ लिस्टेड है। अपने ग्राहकों को इस प्लान में आईआरसीटीसी की ओर से 1 रात और दो दिन का पैकेज दिया जा रहा है। इस पैकेज की शुरुआती कीमत 7,290 रुपये है।
ये भी पढ़ें- Government Job in 2024: चेक करें आप Eligible हैं या नहीं?
Mata Vaishno Devi by Vande Bharat
IRCTC का वैष्णो देवी पैकेज 7,290 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है। वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्रियों को यात्रा करने का मौका मिलेगा। ये यात्रा दिल्ली से 6 जनवरी 2024 को शुरू होगी और कटरा तक जाएगी। पैकेज में यात्रियों को खाना-पीना और आने जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा एक अच्छे होटल में भी ठहरने की सुविधा दी जाती है।
रूम में ठहरने के हिसाब से पैकेज की कीमत अलग-अलग है। अगर आप अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9,145 रुपये चुकाने होंगे। दो लोगों अगर होटल के कमरे में रुकते हैं तो उनके लिए प्रति व्यक्ति 7,660 रुपये का भुगतान है। एक साथ अगर तीन लोग रुकते हैं तो प्रति व्यक्ति 7,290 रुपये है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 6,055 रुपये और 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 5,560 रुपये का चार्ज लगेगा।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: क्या आपके फोन में हुई जासूसी?
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
16 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
1 hr agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
2 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
2 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
2 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines