IRCTC Tour Package: घूमना-फिरना हर किसी को पसंद होता हैं लेकिन कई बार पैसों की कमी के चलते प्लान कैंसिल हो जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे अब आपके लिए एक जबरदस्त प्लान लेकर आया है और वो भी काफी कम कीमत में। आज हम आपको आईआरसीटीसी का एक बहुत ही सस्ता टूर प्लान बताने जा रहे हैं जो 7 रात और 8 दिन का है। इस टूर पैकेज में कांगड़ा, धर्मशाला, कटरा और अमृतसर जाने और आने दोनों के खर्च के अलावा खाने-पीने की सुविधाएं दी जाएंगी। आइए कांगड़ा से लेकर अमृतसर तक घूमने के इस सस्ते टूर पैकेज के बारे में जानते हैं।
क्या है टूर पैकेज?
बता दें कि आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस टूर पैकेज की जानकारी NCH29 कोड के साथ दी गई है। आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों को ये टूर केवल 21,205 में करा रहा है। जहां पर आप इन चारों जगह के प्रसिद्ध मंदिर से लेकर वहां के पहाड़ और झीलों का मजा ले पाएंगे।
कितने रुपये का है पैकेज?
आईआरसीटीसी का ये टूर प्लान 10 दिनों के लिए है, लेकिन वहां रूम में ठहरने के हिसाब से पैकेज की कीमत अलग-अलग है। अगर आप लीन सीजन में जाना चाहते हैं और वहां अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 32,590 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर दो लोग एक ही कमरे में ठहरते हैं तो इसके लिए उन्हें 17010 का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा एक साथ अगर तीन लोग एक ही कमरे में रुकते हैं तो इसके लिए 13,240 रुपये है। 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 8,850 रुपये है और 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 7,860 रुपये का चार्ज लगेगा।
ये भी पढ़ें- IRCTC पोर्टल पर ट्रेन टिकट बुक करें और बाद में करें पेमेंट, यहां जानिए-कैसे
वहीं अगर आप पीक सीजन में जाना चाहते हैं तो इसके लिए अलग चार्च है। पीक सीजन में अगर आप वहां अकेले रुकना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 52,730 रुपये चुकाने होंगे। वहीं अगर दो लोग एक ही कमरे में ठहरते है तो इसके लिए 27,255 का भुगतान करना होगा।
इसके अलावा एक साथ अगर तीन लोग रुकते हैं तो 21,455 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 14,805 रुपये, जबकि 5 से 11 साल के बच्चों के लिए 12,730 रुपये का चार्ज लगेगा।
ये भी पढ़ें- Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें ट्रेन टिकट
संबंधित खबरें
निचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
28 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
3 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
4 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
16 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
17 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines