IRCTC Tour Package Vaishno Devi : देश में नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इस मौसम में बड़ी तादाद में लोग धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) अलग-अलग स्थानों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज लाती रहती है। इसी कड़ी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) माता वैष्णो देवी के लिए एक शानदार और किफायती टूर पैकेज लेकर आया है।
5 रात और 6 दिन के इस टूर पैकेज की शुरुआत गुजरात के अहमदाबाद से होगी। इस टूर पैकेज में यात्री जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम और नागदा स्टेशनों से सवार हो सकते है और फिर लौटते वक्त उतर भी सकेंगे।
ये टूर पैकेज की शुरुआत 4 अक्टूबर से हर हफ्ते बुधवार को होगा जो और 22 नवंबर तक चलेगा। भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) सोशल साइट एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर ट्वीट कर जानकारी दी है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को रहने, खाने, यात्रा के स्थानीय सफर के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा। रहने, खाने समेत तमाम व्यवस्था आईआरसीटीसी की तरफ से किया जाएगा।
थर्ड एसी क्लास का किराया
इसी तरह थर्ड एसी से अकेले यात्रा करने पर आपको 23,500 रुपये खर्च करने होंगे।
जबकि दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति 14,900 रुपये किराए के रुप में खर्च करने होंगे।
तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 13,100 रुपये किराए के तौर पर देने होंगे।
जबकि 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के 12,100 रुपये और बिना बेड के 10,900 रुपये खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें- IRCTC Tour Package : 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का शानदार मौका, भारत गौरव ट्रेन से यात्रा के साथ इतना कुछ मिलेगा
स्लीपर क्लास में सफर का किराया
इसमें एक यात्री यानी अकेले यात्रा करने पर किराया 19,900 रुपए देना होगा।
जबकि दो यात्रियों को एक साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 11,300 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं 3 लोगों के एक साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 9,500 देने होंगे।
5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ किराया 8,500 रुपए और बिना बेड 7,300 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें- सस्ते में द्वारका से लेकर सोमनाथ घूमने का बढ़िया मौका, IRCTC लाया खास टूर पैकेज
टूर पैकेज के लिए ऐसे बुक करें टिकट
अहमदाबाद, माता वैष्णो देवी टूर पैकेज के लिए यात्रि IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर टिकट बुकिंग खुद भी कर सकते हैं। या फिर आप IRCTC के टिकट काउंटर से अपना बुक करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- तत्काल ट्रेन टिकट ऐसे करें बुक, झट से मिलेगा रिजर्वेशन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
18 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
50 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines