IRCTC Tour Package Gujarat : भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) अक्सर आम लोगों के घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट पैकेज लाते रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ‘देखो अपना देश’ मुहिम के तहत लोगों के गुजरात घूमने के लिए एक बढ़िया टूर पैकेज लेकर आया है।

विज्ञापन

दरअसल, गुजरात में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत और बढ़िया जगहें हैं। जहां दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी इस साल के आखिर में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप काफी किफायत में गुजरात घूम सकते हैं।

विज्ञापन

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ट्वीट कर इस टूर पैकेज के बारे में लोगों को जानकारी दी है। 5 रात और 6 दिन का यह टूर पैकेज इंदौर से 15 दिसंबर को शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत पर्यटकों को द्वारका, बेट द्वारका, नागेश्वर, पोरबंदर, सोमनाथ और सासनगीर के पर्यटन का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज के तहत अकेले यात्रा करने पर आपको 40,500 रुपये, दो लोग साथ प्रति व्यक्ति 31,400 रुपये और तीन लोग प्रति व्यक्ति 30,100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं साथ में 2 से 5 और 5 से साल 11 के बच्चे के सफर के लिए आपको 19,400 और 27,500 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन

IRCTC के अन्य टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं की तहत इस टूर पैकेज में यात्रियों को होटल में रुकने, सुबह में नाश्ता, दोपहर और रात में शाकाहारी खाना मिलेगा। इसके साथ ही पर्यटकों को आसपास के इलाकों एसी/नान एसी बसों से भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन

अगर आप भी आईआरसीटी के इस टूर पैकेज के तहत गुजरात घूमना चाहते है तो इसके लिए आप आईआरसीटी की बेवसाइट www.irctctourism.com या फिर डायरेक्ट लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=WBA053A पर जाकर भी अपना टिकट बुक करा सकते हैं। इस टूर पैकेज के बारे में आप ज्यादा जानकारी tinyurl.com/mw4fvcwd लिंक पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आपको इस टूर के बारे अधिक जानकारी या फिर अन्य मदद के लिए मोबाइल नंबर 8287931723 और 9321901866 कॉल भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ