IRCTC Thailand Tour Package: सर्दियों की छुट्टियों में आप कहां जाने की तैयारी कर रहे हैं? अगर भारत के अलावा थाईलैंड जैसे देश में घूमने जाने की सोच रहे हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की ओर से खास मौका दिया जा रहा है। भारतीयों को आईआरसीटीसी की तरफ से थाईलैंड टूर पैकेज दिया जा रहा है। इसमें आपको रहने-खाने और आने-जाने समेत कई सुविधाओं का फायदा मिलेगा।
अगर आप विदेश यात्रा करने की सोच रहे हैं और थाईलैंड जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो IRCTC के टूर प्लान को अपना सकते हैं। ये जगह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वालों में से एक है। आइए आपको IRCTC के थाईलैंड टूर पैकेज के बारे में बताते हैं कि इसकी कीमत कितनी है? कैसे, कब और कहां से आप इस पैकेज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, आइए जानते हैं।
IRCTC International Holiday Tour Package
भारतीय रेलवे के IRCTC लोगों को अंतर्राष्ट्रीय हॉलीडे टूर पैकेज दे रही है। इसमें थाईलैंड का टूर पैकेज आता है। भारत से थाईलैंड (IRCTC Thailand Tour from India) जाने वाला ये टूर पैकेज कम कीमत में पेश किया गया है। इस पैकेज के तहत जयपुर से थाईलैंड टूर करवाया जा रहा है।
IRCTC Thailand Tour Package Cost
आईआरसीटीसी का थाईलैंड टूर पैकेज 61,995 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। सिंगल व्यक्ति को थाईलैंड जाने के लिए इतने रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, दो लोगों के साथ वाले पैकेज की कीमत 54,860 रुपये प्रति व्यक्ति है।
ये भी पढ़ें- IRCTC का सस्ता वैष्णो देवी पैकेज
रहना, खाना-पीना और आना-जाना शामिल
आईआरसीटीसी के थाईलैंड टूर पैकेज में आपको आने-जाने की सुविधा के अलावा रहने और खाने पीने का भी फायदा मिलेगा। ये 6 दिन और 5 रात के पैकेज के साथ है। इसमें यात्री को बैंकॉक और पटाया में भी जाने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रसिद्ध जगहों पर भी आप जा सकते हैं।
पैकेज के तहत आप जयपुर से बैंकॉक तक बाय एयर जा सकेंगे। इस पैकेज में आपको अच्छे होटल में रहने की सुविधा, मुफ्त नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस समेत टूर गाइड की भी सुविधा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में बिजली बचत के 5 तरीके
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
8 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
10 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
11 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
11 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
12 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
15 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
16 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines