IRCTC Tour: वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर आईआरसीटीसी कई पैकेज लेकर आया है। कम बजट में देश विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए IRCTC समय समय पर स्कीम लाता है। हाल ही में थाईलैंड डिलाईट एक्स कोचीन नाम से एक पैकेज आया है, जिसमें थाईलैंड की सैर कर सकते हैं। ये पैकेज 4 रात 5 दिन का है। इस दौरान थाईलैंड के मशहूर बौद्ध मंदिर,विदेशी वन्य जीवन और शानदार द्वीप देख सकते हैं। पैकेज बुक करते समय कई जरूी डॉक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं। साथ ही यात्रियों को टीसीएस डिक्लेरेशन का प्रूफ दिखाना भी जरूरी होगा।
कितना आएगा खर्च?
आईआरसीटीसी ने The Land of Smiles नाम के इस पैकेज में बच्चों और वयस्कों के लिए अलग खर्च रखा है। जिसमें 66100, 57400, 57400, 53350, 50250 तक का खर्च आएगा। इस दौरान कई मंदिर, पार्कों की सैर कराई जाएगी। इसमें…
1- सेंचुरी ऑफ ट्रुथ
2- पटाया फ्लोटिंग मार्केट
3- नोंग नूच ट्रोपिकल गार्डन
4- सफारी वर्ल्ड विद सोरीन पार्क
5- गोल्डन बुद्ध
6- रेसिलिंग बुद्धा
7- मार्बल टेंपल
ये भी पढ़ें: IRCTC का स्पेशल ऑफर! 11 दिन में करें 11 तीर्थ स्थलों के दर्शन; कैसे करें बुकिंग, जानिए पूरी डिटेल
क्या हैं जरूरी बातें?
1- पैकेज लागत में केवल 5% टीसीएस शामिल है।
2- सरकार के दिशानिर्देश अनुसार, प्रति व्यक्ति हर साल इंटरनेशनल ट्रेवल पर किए गए 7 लाख खर्च तक हर पैन पर 5% टीसीएस लागू है। इसके अलावा हर व्यक्ति के साल में 7 लाख से अधिक खर्च पर प्रति पैन 20% टीसीएस लागू है।
3- पैकेज बुक करते समय यात्री को टीसीएस घोषणा पत्र जमा करना होगा।
4- अंतर्राष्ट्रीय पैकेज की बुकिंग करते समय, यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पैन कार्ड जमा करना भी अनिवार्य है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
बैंकॉक और पटाया में 5 दिन तक टूरिस्ट रुकेंगे, जिसमें कुल 4 रात और 5 दिन शामिल हैं। इसके लिए आगमन पर वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में मूल पासपोर्ट वापसी की तारीख से कम से कम 6 महीने के लिए वैध होनी चाहिए, और इसके दो लास्ट के पेपर खाली होने चाहिए। दो फोटो, आवास का प्रमाण, आय का प्रमाण पत्र, यात्रा बीमा होना चाहिए। इसके अलावा फ्लाइट के निकलने से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। फ्लाइट छूटने पर आईआरसीटीसी जिम्मेदार नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: गुड न्यूज! बढ़ गई सैलरी, केंद्र ने बढ़ाए न्यूनतम भत्ते, लाखों कर्मियों को मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
7 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
14 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
14 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
16 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
17 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
18 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines