IRCTC Temples Tour Package: कम बजट में करें दक्षिण भारत के इन जाने-माने मंदिरों के दर्शन

IRCTC Temples Tour Package: आईआरसीटीसी ने एक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इसके ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत यात्रियों को साउथ इंडिया घुमाने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरु हो रही है।

IRCTC tour package south india temples Bharat Gaurav Tourist Train

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन साउथ इंडिया मंदिर दर्शन

विज्ञापन

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी (Indian Railway Tour Package) के ‘देखो अपना देश’ कार्यक्रम के तहत यात्रियों को साउथ इंडिया घुमाने के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन शुरु हो रही है। ये 5 मार्च को इंदौर से चलकर 15 मार्च को वापिस आ जाएगी।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी ने ट्वीट शेयर कर दी जानकारी 

यह पैकेज कुल 10 रात और 11 दिनों का होगा जिसमें आपको खाने, पीने और रुकने की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ पेमेंट करनी है और सफर का लुत्फ उठाना है। बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन

टूर पैकेज कितने रुपये का है ?

इस टूर पैकेज के किराए की बात करें तो इकोनॉमी कैटेगरी (स्लीपर) के तहत जहां प्रति व्यक्ति 19,010 रुपये है वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी (थर्ड एसी) के तहत प्रति व्यक्ति 30,800 रुपये और कंफर्ट कैटेगरी (सेकंड एसी) के तहत बुकिंग करने पर प्रति व्यक्ति 40,550 रुपये है।

किस-किस मंदिर के होंगे दर्शन ?

  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर
  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • पद्मावती मंदिर
  • रामनाथस्वामी मंदिर
  • मीनाक्षी मंदिर
  • विवेकानंद रॉक मेमोरियल
  • गांधी मंडप
  • कन्याकुमारी मंदिर

मंदिरों और संस्कृति को दर्शाता हमारा दक्षिण भारत देखने का ये मौका आपको बिलकुल नहीं छोड़ना चाहिए। जल्दी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और मार्च के महीने में मंदिरों के शानदार दर्शन करके आएं। आप चाहें तो फरवरी में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।

विज्ञापन

दरअसल, आईआरसीटीसी की ओर सस्ते में राम जन्मभूमि और 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने के लिए टूर की शुरुआत 5 फरवरी से की जा रही है। पैकेज बारे में डिटेल में जानने के लिए आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- IRCTC Ayodhya Tour Package  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ