Tatkal Ticket Kaise Book Karein: कई बार जिंदगी में ऐसे मौके आ जाते हैं जब अचानक कहीं जाना जरूरी हो जाता है. ऐसे वक्त में सामान्य टिकट में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है, जिसका कन्फर्म होना काफी हद तक नमुमकिन हो जाता है. ऐसे समय में IRCTC का तत्काल टिकट सिस्टम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होता है, हालांकि तेजी से सीटें भरने के कारण कन्फर्म तत्काल टिकट पाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही समय और सही तरीके से बुकिंग की जाए तो आपकी सीट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. आइए जानते हैं कैसे आप जल्दी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: SBI, HDFC, Axis Bank ने ये सर्विस कर दी Online, बार-बार नहीं जाना पड़ेगा बैंक
टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले करें यह जरूरी तैयारी
तत्काल टिकट बुक करने से पहले IRCTC पर आपका अकाउंट होना बेहद जरूरी है. इसके लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें. अकाउंट बनने के बाद पहले से लॉगइन डिटेल्स याद रखें ताकि बुकिंग शुरू होते ही समय खराब न हो. यात्रा से पहले ‘Master List’ तैयार करना भी समझदारी भरा कदम माना जाता है. इसमें यात्रियों का नाम, उम्र और आईडी डिटेल पहले से सेव कर देने पर टिकट बुकिंग के समय काफी समय बच जाता है. ध्यान रखें कि एसी क्लास की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर या नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है, इसलिए कुछ मिनट पहले ही लॉगइन करके तैयार बैठना बेहतर रहता है. साथ ही अगर irctc अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, वरना आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.
Step-by-Step तरीके से ऐसे करें Tatkal Ticket Booking
- सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉगइन करें ताकि बुकिंग शुरू होते ही समय बर्बाद न हो.
- इसके बाद ‘Plan My Journey’ सेक्शन में जाकर From और To स्टेशन के नाम भरें और यात्रा की तारीख चुनें. फिर Booking विकल्प में जाकर ‘Tatkal’ सिलेक्ट करें और अपनी ट्रेन सर्च करें.
- ट्रेन और क्लास चुनने के बाद यात्रियों की पूरी जानकारी सावधानी से भरें. नाम, उम्र और सीट आदि से जुड़ी जानकारी भरें.
- टिकट बुक करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें क्योंकि तत्काल टिकट में सही आईडी डिटेल देना बेहद जरूरी होता है.
इन आसान टिप्स से बढ़ सकते हैं कन्फर्म टिकट मिलने के चांस
- तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान हमेशा तेज इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें क्योंकि कुछ सेकंड की देरी भी टिकट छिनने की वजह बन सकती है.
- पेमेंट के लिए UPI, नेट बैंकिंग या IRCTC e-Wallet जैसे फास्ट पेमेंट ऑप्शन चुनें ताकि ट्रांजैक्शन जल्दी पूरा हो सके.
- बुकिंग शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही अकाउंट में लॉगइन कर लें और सभी जरूरी जानकारी तैयार रखें ताकि समय बचाया जा सके, कई बार लोग 10 बजे लॉगिन करते हैं, लेकिन ज्यादा यूजर्स के कारण साइट स्लो हो जाती है.
- पेमेंट सफल होने के बाद टिकट और PNR नंबर की जानकारी आपके मोबाइल और ईमेल पर भेज दी जाती है. आप चाहते तो, ‘Transaction History’ में जाकर वहां से टिकट डाउनलोड या प्रिंट निकाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: India Gold Reserve: ‘मत खरीदें सोना’, PM की इस अपील से मची हलचल! भारत में कितना गोल्ड
संबंधित खबरें
UPI MDR दिवाली के बाद लागू होगा, जल्द जारी होगी तारीख की जानकारी
4 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
5 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
18 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
21 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines