India Gold Reserve: 'मत खरीदें सोना', PM की इस अपील से मची हलचल! भारत में कितना गोल्ड रिजर्व, सबसे ज्यादा किस देश के पास?

Gold Reserve: क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व किन देशों के पास है और भारत इस लिस्ट में कौन से नंबर पर आता है? आइए जानते हैं.

GOLD RESERVE
1 / 12

PM मोदी द्वारा सोना न खरीदने की सलाह के बाद पूरे देश में सोने की खरीद-बिक्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भारत के पास कितना सोना रिजर्व है, और किसी देश के पास सबसे ज्यादा सोना है? आइए जानते हैं इस स्टोरी में.  

विज्ञापन

PM मोदी की अपील के बाद दिखा असर

PM मोदी की अपील के बाद दिखा असर2 / 12

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को अगले सोना न खरीदने की अपील की है. उन्होंने कहा कि चाहे घर में शादी हो या फिर कोई दूसरा इवेंट, 1 साल तक सोना खरीदने की योजना को टाल दें. पीएम मोदी ने इसके पीछे मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का हलावा दिया और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी करार दिया है.

विज्ञापन

अमेरिका

अमेरिका 3 / 12

सोना का सबसे बड़ा रिजर्व अमेरिका के पास है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका इस स्थान पर लंबे समय से बैठा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के पास लगभग  8,133.50 टन सोना है, जो अन्य देशों की तुलना में कहीं ज्यादा है.

जर्मनी

जर्मनी 4 / 12

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जर्मनी का नाम आता है. रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी के पास करीब 3,351.5 टन है. माना जा रहा है कि इस देश का रिजर्व लगातार और तेज बढ़ रहा है.

विज्ञापन

इटली

इटली5 / 12

इस दौड़ में इटली भी पीछे नहीं है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इटली के पास करीब  2,452 टन सोना है, जो इसे दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रिजर्व में शामिल करता है.

फ्रांस

फ्रांस6 / 12

गोल्ड रिजर्व के मामले में चौथे स्थान पर फ्रांस का नाम आता है. आंकड़ों के मुताबिक, फ्रांस के पास करीब 2,437 टन सोना रिजर्व है.

विज्ञापन

रूस

रूस7 / 12

गोल्ड रिजर्व मामले में रूस पांचवें स्थान पर आता है. आंकड़ों के मुताबिक, इसका गोल्ड रिजर्व लगभग 2,333 टन है.

चीन

चीन8 / 12

चीन उन देशों में से एक है, जो गोल्ड प्रोड्यूशर है, और साथ ही यह देश दुनिया में सबसे ज्यादा सोना खरीदारी में टॉप पर है. लेकिन इसके बावजूद चीन गोल्ड रिजर्व के मामले में टॉप 10 में छठा है. चीन के पास  करीब  2,303.50 टन गोल्ड रिजर्व है.

विज्ञापन

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड9 / 12

स्विट्जरलैंड सोने का उत्पादन करने वाला एक प्रमुख देश है और यह कई बड़े देशों को सोने का निर्यात भी करता है. लेकिन 1,039.90 टन के कुल गोल्ड रिजर्व के साथ, यह टॉप 10 देशों की लिस्ट में सातवें स्थान पर है. इस देश की खास बात यह है कि भारत अपने सोने का ज्यादातर हिस्सा स्विट्जरलैंड से ही आयात करता है, जो उसके कुल गोल्ड आयात का लगभग 40 प्रतिशत है.

भारत

भारत10 / 12

टॉप 10 बड़े गोल्ड रिजर्व की लिस्ट में भारत आठवें स्थान पर है. आंकड़ों के मुताबिक, भारत का कुल गोल्ड रिजर्व करीब 880.3 टन का है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत हर साल करीब 750 टन सोना आयात करता है.

विज्ञापन

जापान

जापान11 / 12

गोल्ड रिजर्व के मामले में जापान 9वें स्थान पर आता है. उसके सोने का भंडार लगभग 846 टन है.

नीदरलैंड

नीदरलैंड 12 / 12

10वें स्थान पर नीदरलैंड  का नाम आता है, इस देश का कुल गोल्ड रिजर्व 612 टन है. इतना ही नहीं, तुर्की और पोलैंड भी नीदरलैंड के आस-पास ही गोल्ड रिजर्व रखते हैं. (Image: Pexels/AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन