---विज्ञापन---

Indian Railways: ट्रेन में नहीं मिल रही कन्फर्म सीट? मिनटों में ऐसे बुक करें Tatkal Ticket!

Tatkal Booking Tips: क्या आप भी यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं, लेकिन आपको मालूम नहीं कि टिकट बुक कैसे करते है? आइए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं टिकट बुक करने का सबसे आसान तरीका.

---विज्ञापन---

Tatkal Ticket Kaise Book Karein: कई बार जिंदगी में ऐसे मौके आ जाते हैं जब अचानक कहीं जाना जरूरी हो जाता है. ऐसे वक्त में सामान्य टिकट में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है, जिसका कन्फर्म होना काफी हद तक नमुमकिन हो जाता है. ऐसे समय में IRCTC का तत्काल टिकट सिस्टम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होता है, हालांकि तेजी से सीटें भरने के कारण कन्फर्म तत्काल टिकट पाना आसान नहीं होता, लेकिन अगर सही समय और सही तरीके से बुकिंग की जाए तो आपकी सीट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाती है. आइए जानते हैं कैसे आप जल्दी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: SBI, HDFC, Axis Bank ने ये सर्व‍िस कर दी Online, बार-बार नहीं जाना पड़ेगा बैंक

---विज्ञापन---

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले करें यह जरूरी तैयारी

तत्काल टिकट बुक करने से पहले IRCTC पर आपका अकाउंट होना बेहद जरूरी है. इसके लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें. अकाउंट बनने के बाद पहले से लॉगइन डिटेल्स याद रखें ताकि बुकिंग शुरू होते ही समय खराब न हो. यात्रा से पहले ‘Master List’ तैयार करना भी समझदारी भरा कदम माना जाता है. इसमें यात्रियों का नाम, उम्र और आईडी डिटेल पहले से सेव कर देने पर टिकट बुकिंग के समय काफी समय बच जाता है. ध्यान रखें कि एसी क्लास की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर या नॉन-एसी क्लास की बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है, इसलिए कुछ मिनट पहले ही लॉगइन करके तैयार बैठना बेहतर रहता है. साथ ही अगर irctc अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, वरना आप टिकट बुक नहीं कर पाएंगे.

Step-by-Step तरीके से ऐसे करें Tatkal Ticket Booking

  • सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें और अपने अकाउंट से लॉगइन करें ताकि बुकिंग शुरू होते ही समय बर्बाद न हो.
  • इसके बाद ‘Plan My Journey’ सेक्शन में जाकर From और To स्टेशन के नाम भरें और यात्रा की तारीख चुनें. फिर Booking विकल्प में जाकर ‘Tatkal’ सिलेक्ट करें और अपनी ट्रेन सर्च करें.
  • ट्रेन और क्लास चुनने के बाद यात्रियों की पूरी जानकारी सावधानी से भरें. नाम, उम्र और सीट आदि से जुड़ी जानकारी भरें.
  • टिकट बुक करते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज अपने पास रखें क्योंकि तत्काल टिकट में सही आईडी डिटेल देना बेहद जरूरी होता है.

इन आसान टिप्स से बढ़ सकते हैं कन्फर्म टिकट मिलने के चांस

  • तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान हमेशा तेज इंटरनेट कनेक्शन का इस्तेमाल करें क्योंकि कुछ सेकंड की देरी भी टिकट छिनने की वजह बन सकती है.
  • पेमेंट के लिए UPI, नेट बैंकिंग या IRCTC e-Wallet जैसे फास्ट पेमेंट ऑप्शन चुनें ताकि ट्रांजैक्शन जल्दी पूरा हो सके.
  • बुकिंग शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही अकाउंट में लॉगइन कर लें और सभी जरूरी जानकारी तैयार रखें ताकि समय बचाया जा सके, कई बार लोग 10 बजे लॉगिन करते हैं, लेकिन ज्यादा यूजर्स के कारण साइट स्लो हो जाती है.
  • पेमेंट सफल होने के बाद टिकट और PNR नंबर की जानकारी आपके मोबाइल और ईमेल पर भेज दी जाती है. आप चाहते तो, ‘Transaction History’ में जाकर वहां से टिकट डाउनलोड या प्रिंट निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: India Gold Reserve: ‘मत खरीदें सोना’, PM की इस अपील से मची हलचल! भारत में कितना गोल्ड

---विज्ञापन---

First published on: May 12, 2026 06:58 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola