हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IRCTC का खास टूर पैकेज, सस्ते में सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मिल रहा मौका

विज्ञापन

IRCTC Singapore Malaysia Tour Package : अगर आप विदेश घुमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) भारत समेत दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर सस्ते में तरह-तरह का टूर पैकेज लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटी सिंगापुर और मलेशिया के लिए किफायती रेट में इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है।

पैकेज 7 दिन और 6 रात का टूर पैकेज

आईआरसीटीसी (IRCTC) का यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का होगा। 20 नवंबर 2023 को इस टूर पैकेज की शुरुआत और यह 4 दिसंबर 2023 को खत्म होगा। आईआरसीटीसी (IRCTC) के इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) से होगी। IRCTC ने इस टूर पैकेज को हेसिंग सिंगापुर और मलेशिया (Enchanting Singapore and Malaysia) का नाम दिया है।

टूर पैकेज का नाम ‘हेसिंग सिंगापुर और मलेशिया’

आईआरसीटीसी का ‘हेसिंग सिंगापुर और मलेशिया’ एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज में पर्यटकों को क्वालालंपुर के बट्टू केव्स, पुत्रजया सिटी टूर और क्वालालंपुर घूमने का मौका सिटी टूर जैसी कई जगहों पर घूमने को मिलेगा। जबकि सिंगापुर में सैलानियों को मेरलियन पार्क, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा द्वीप जैसी कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों के 3 स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इस टूर पैकेज में घूमने, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च भी शामिल होगा। यात्रियों को अलग के कुछ नहीं देना होगा।

और पढ़ें –  IRCTC लाया केरल घूमने का शानदार पैकेज, जानें किराया समेत तमाम जानकारी

विज्ञापन

टूर पैकेज का ये है किराया

IRCTC ने अपने हेसिंग सिंगापुर और मलेशिया पैकेज के लिए एक यात्रा के लिए 1 लाख 63 हजार 700 रुपये तय किया है। जबकि दो लोगों के एक साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति 1 लाख 34 हजार 950 रुपये फिक्स किया है। वहीं तीन लोगों के एक साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 1 लाख 18 हजार 950 रुपये तय किया है। आईआरसीटी के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस भी रहेगा।

ऐसे बुक करें अपना टिकट

इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर खुद भी अपना टिकट बुक कर सकते हैं। या फिर IRCTC के टिकट काउंटर से बुकिंग करवा सकते हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें – IRCTC Nepal Tour Package : सस्ते में नेपाल घूमने का सुनहरा मौका, कम पैसे में मिलेगा फुल मजा

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola