IRCTC Retiring Room Booking Process: लो जी, स्टेशन पहुंचे और पता चला की आपकी ट्रेन 3-4 नहीं 7-8 घंटे लेट है। अब ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करें या होटल में कोई रूम लेकर आराम फरमा सकते हैं, ये समझ नहीं आ रहा है? हमारी मानें तो एयर कंडीशनर वाले रूम में आराम फरमा लीजिए, क्योंकि चाट-समोसे की की कीमत पर आपको AC वाला रूम मिल जाएगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को खास सुविधा दी जाती है और सिर्फ 20 से 40 रुपये के सर्विस चार्ज ठहरने के लिए रूम मिल सकता है। हालांकि विभिन्न टैक्स और रूम रेंट के साथ रिटायरिंग रूम की कम से कम कीमत 120 से 140 रुपये है।
कितने घंटे के लिए बुक कर सकते हैं रूम?
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) द्वारा भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर रुकने के लिए 20 से 40 रुपये के सर्विस चार्ज के साथ रिटायरिंग रूम की सुविधा दी जाती है। कमरे की बुकिंग सिर्फ 24 घंटे से 48 घंटे के लिए की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- IRCTC ने कर दिया कमाल! कॉल से टिकट बुक और आवाज से पेमेंट
Indian Railways Retiring Rooms Service Charges
- छात्रावास के बिस्तर (Dorm Bed) के लिए सर्विस चार्ज 24 घंटे तक के लिए 10 रुपये है।
- छात्रावास के बिस्तर का सर्विस चार्ज 24 घंटे से 48 घंटे के लिए 20 रुपये है।
- रिटायरिंग रूम का सर्विस चार्ज 24 घंटे से 48 घंटे तक के लिए 40 रुपये है।
- 48 घंटे से ज्यादा के लिए रिटायरिंग रूम का सर्विस चार्ज 40 रुपये है।
IRCTC दे रहा है सस्ता कमरा
दरअसल, इंडियन रेलवे ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से रिटायरिंग रूम के बारे में जानकारी दे रखी है। इसके अनुसार 10 रुपये से 40 रुपये के सर्विस चार्ज के साथ यात्री 24 घंटे से 48 घंटे तक के रिटायरिंग रूम की बुकिंग कर सकते हैं। ये चार्ज एसी और नॉन एसी दोनों तरह के रूप के लिए है। हालांकि, पैसेंजर्स की गिनती और बेड की गिनती और सिंगल या डबल या ट्रिपल बेड सेलेक्ट करने के बाद रूम का किराया अलग-अलग हो सकता है। रिटायरिंग रूम का किराया कम से कम 100 रुपये हो सकता है। जबकि, कमरे का रेंट 900 से 1000 रुपये तक भी हो सकता है। इसके अलावा जीएसटी, सर्विस चार्ज और अन्य तरह के टैक्स लगने से कीमत अधिक हो सकती है। आप पूरी जानकारी IRCTC की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।
Image Source: Google
IRCTC Retiring Room Online Booking Process
- IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या ऐप में लॉगिन करें।
- इसके बाद “Menu Icon” पर क्लिक करें, “Retiring Rooms” पर क्लिक करें।
- यहां “PNR Number” एंटर करने के बाद सर्च पर क्लिक करें।
- लिस्ट में दिख रहे उस स्टेशन को चुनें जहां आपको रुकना है।
- यहां चेक इन, आउट, बेड टाइप समेत AC और Non AC आदि जानकारियां भरें।
- Availability पर क्लिक करके रिटायरिंग रूम चेक कर सकते हैं।
- कमरे का नंबर, टाइम स्लॉट और ID कार्ड आदि जानकारी भरें।
- पेमेंट प्रोसेस को अपनाने के साथ ही रिटायरिंग रूम बुक हो सकेगा।
ये भी पढ़ें- Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें ट्रेन टिकट
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
4 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
4 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines