---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

IRCTC Tourism का रॉयल राजस्थान टूर, देखें जरूर, सस्ते में होगी इन 8 शहरों की सैर

IRCTC Rajasthan Tour Package: रेलवे मौका दे रहा है रंगीले राजस्थान में पूरे 10 दिन बिताने का सुनहरा मौका। नए पैकेज में जयपुर से लेकर अजमेर तक, मिल रहा है इन 8 शहरों में घूमने का अवसर। रिपोर्ट में पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

---विज्ञापन---

IRCTC Rajasthan Tour Package: राजस्थान, भारत के उन शहरों में आता है जहां पूरे साल सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है। यह शहर अपनी संस्कृति, कलाकृति और रहन-सहन से लेकर मशहूर व्यंजनों के लिए मशहूर है। भारतीय रेलवे आपको राजस्थान में 9 रातें और 10 दिन बिताने का अवसर प्रदान कर रही हैं। इस पैकेज की मदद से विशाखापट्टनम और उसके आस-पास के लोग राजस्थान घूमने का प्लान कर सकते हैं। हम आपको IRCTC के इस पैकेज से जुड़ी डिटेल्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसकी मदद से आप भी इसका लुत्फ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: IRCTC का ‘श्री रामायण यात्रा’ पैकेज लॉन्च, 17 दिन 16 रात तक धार्मिक स्थलों के करें दर्शन

---विज्ञापन---

इन जगहों की कर सकेंगे सैर

आईआरसीटीसी इस पैकेज की मदद से आपको राजस्थान के 8 मशहूर शहरों की सैर करवा रहा है। इन शहरों में सबसे पहले जयपुर शामिल हैं। विशाखापट्टनम से यात्रियों को जयपुर लाया जाएगा, इसके बाद यहां से आगे का सफर शुरू होगा, सबसे पहले बीकानेर का भ्रमण करवाया जाएगा, यहां से जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, माउंट आबू, पुष्कर से अजमेर ले जाया जाएगा। पैकेज में शहरों के सभी फेमस पॉइंट्स शामिल हैं, जैसे- चौकी धानी, हवा महल, देशनोक मंदिर, जूनागढ़ फोर्ट से लेकर दरगाह शरीफ तक के दर्शन करवाए जाएंगे।

---विज्ञापन---

कितना होगा खर्च?

अगर आप पहली बार राजस्थान जा रहे हैं तो यह प्लान आपकी काफी मदद करेगा। यह पैकेज 9 रातें और 10 दिनों का है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 नवंबर 2024 से होगी। यह यात्रा विशाखापट्टनम से शुरू होगी, जिसमें आपको विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से फ्लाइट लेनी होगी। इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी (Single Occupancy) में 68,800, डबल ऑक्यूपेंसी (Double Occupancy) में 51, 490, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी (Triple Occupancy) में 48,630 रुपये, चाइल्ड विद बेड अंडर 11 [Child With Bed (11 Yrs)] का 40,290 और चाइल्ड विद आउट बेड [Child Without Bed (5-11 Yrs)] का 37,300 रुपये का खर्च आएगा।

रहना-खाना फ्री

IRCTC पैकेज में आपको आने-जाने के साथ घूमने का खर्च भी शामिल है। इसके अलावा, इस टूर पैकेज में होटल का खर्चा और खाना का भी खर्च जोड़ा गया है। आपको सुबह का नाश्ता और डिनर भी रेलवे प्रोवाइड करेगा। रहने की सुविधा 3 स्टार और 4 स्टार होटल मे की गई है।

---विज्ञापन---

IRCTC पैकेज से जुड़ी अन्य बातें

अगर आपको टिकट बुकिंग में या पैकेज से जुड़ी जरूर जानकारियां लेनी हैं तो आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourismindia.com पर जा सकते हैं। किसी कारण टूर कैंसर करने पड़े तो भी इस वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। कैंसिलेशन की कुछ टर्म्स और कंडिशन्स हैं, जैसे- यात्रा से 21 दिन पहले बुकिंग कैंसल करने पर आपको पैकेज से 30% तक का शुल्क देना होगा। 21 से 15 दिन पहले कैंसल करने पर 55%  शुल्क भरना होगा। वहीं,  14 से 8 दिन पहले 80% तक का पैकेज शुल्क देना होगा। अगर 8 दिन से कम में बुकिंग कैंसल करने पर पैकेज पर आईआरसीटीसी कोई पैसा वापस नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला कश्मीर का सस्ता पैकेज, जानें 5 रातें और 6 दिन में कहां-कहां घूमेंगे?

First published on: Oct 16, 2024 12:47 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola