IRCTC Rajasthan Package: आईआरसीटीसी बजट फ्रेंडली कई टूर पैकेज लेकर आता है। नवरात्रि के मौके पर IRCTC ने देशभर के मंदिरों के दर्शन कराने के लिए कई स्पेशल पैकेज निकाले। आज IRCTC ने राजस्थान टूर के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस पैकेज में 5 रात और 6 दिन राजस्थान में बिता सकते हैं। राजस्थान के रेगिस्तान की रातें काफी मशहूर हैं, जहां पर राजस्थानी डांस का लुत्फ उठाया जा सकता है।
कितना आएगा खर्च?
राजस्थानी संस्कृति को नजदीक से जानना चाहते हैं तो IRCTC का ये पैकेज आपके लिए ही है। इस पूरे पैकेज में घूमने के लिए 5 रात और 6 दिन रखे गए हैं। इस पैकेज की शुरुआत 11 नवंबर से हो रही है। इस हवाई यात्रा के लिए सिंगल (Single Occupancy) 47650 रुपये खर्च, डबल (Double Occupancy) के लिए 37950 रुपये, ट्रिपल (Triple Occupancy) के लिए 36650 रुपये, चाइल्ड विद बेड (Child with Bed- 5-11 years) 33550 रुपये और चाइल्ड विदाउट बेड (Child without Bed-5-11 years) में 30750 रुपये तक का खर्च आएगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC का ‘श्री रामायण यात्रा’ पैकेज लॉन्च, 17 दिन 16 रात तक धार्मिक स्थलों के करें दर्शन
कौन सी जगह की कर सकेंगे सैर?
IRCTC 6 दिनों में राजस्थान के कई शहरों में घूम सकते हैं। इसमें पहला नाम जयपुर (Jaipur), दूसरा बिकानेर (Bikaner), तीसरा सबसे मशहूर और खूबसूरत (Jaisalmer) और इसमें आखिरी नाम जोधपुर (Jodhpur) रखा गया है। इन 6 दिनों में इन चारों जगह की सबसे खूबसूरत जगह पर आपको ले जाया जाएगा।
पैकेज से जुड़ी खास बातें
अगर बुकिंग करने के बाद किसी भी वजह से आप इस सफर पर नहीं जा पाते हैं तो उसके लिए IRCTC के कुछ नियम हैं। इसके आप अपनी यात्रा को कैंसिल कर सकते हैं। बुकिंग केवल IRCTC की वेबसाइट www.irctctourismindia.com पर ही कैंसिल की जा सकता है। इसके लिए भी कुछ कंडीशन हैं, जिसमें यात्रा के 21 दिन पहले अगर कैंसिल करते हैं तो पैकेज कोस्ट का 30% शुल्क लिया जाएगा। वहीं, 21 से 15 पहले 55 %, 14 से 8 दिन पहले 80 % और 8 दिन पहले कैंसल करने पर कोई कोई पैसा वापस नहीं दिया जएगा।
ये भी पढ़ें: IRCTC ने निकाला कश्मीर का सस्ता पैकेज, जानें 5 रातें और 6 दिन में कहां-कहां घूमेंगे?
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
18 mins agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
3 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
5 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
8 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
8 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines