IRCTC issued New Guideline: ट्रेनों से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। आज भी अच्छी खासी कमाई करना वाला शख्स भी ट्रेन के ही सफर का आनंद लेना चाहता है। अगर चार दोस्त भी कहीं घूमने जा रहे हों तो वे भी ट्रेन से ही जाना पसंद करेंगे। एक तो ट्रेन हमें अपनेपन का एहसास कराती है और साथ ही कम रुपयों में अच्छी यात्रा कराती है। हालांकि, भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा ट्रेनों में सफर व स्टेशनों पर आने को लेकर भी रूल बनाए गए हैं। इनका सभी लोगों को पालन करना चाहिए। वहीं, बीते कुछ समय पहले रेलवे ने रात के सफर में यात्रा कर रहे लोगों के लिए कुछ बदलाव किए हैं।
और पढ़िए – Train Luggage Rules: एक यात्री अपने साथ कितना सामान ले जा सकता है? नियम जानें
सख्त कदम उठाए गए
नए नियम खासतौर पर रात में सफर करने वाले यात्रियों पर लागू होंगे। रेलवे बोर्ड को यात्रियों से कुछ लोगों द्वारा रात में मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने या संगीत सुनने की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि रात्रि यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद किसी भी यात्री को मोबाइल पर तेज आवाज में बात करने की अनुमति नहीं होगी और न ही वह तेज आवाज में संगीत सुन सकेगा।
यात्रियों की शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद भी यदि ट्रेन में सो रहे यात्रियों को कोई परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी रेल प्रशासन की होगी।
स्टाफ को लेकर भी रेलवे की सख्ती
इसके अलावा तेज आवाज की शिकायत के अलावा लोग रात में लाइट जलाए जाने की भी शिकायत करते हैं। नए नियम के मुताबिक, रात के सफर में रात वाली लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद रहेंगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जा सकती है। वहीं, रात में चैकिंग स्टाफ, आरपीएफ, इलेक्ट्रीशियन, कैटरिंग स्टाफ व मेंटेनेंस स्टाफ शांति से काम करेगा। इसको लेकर भी आदेश जारी हुए हैं।
संबंधित खबरें
दुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GD का अनुमान
13 mins ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
1 hr agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
13 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
15 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
16 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
22 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines