IRCTC Goa Tour Package : अगर आप नए साल 2024 में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) काफी किफायती रेट पर 4 दिन और 3 रात का टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों के रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था आईआरसीटीसी (IRCTC) करेगा।
टेंशन फ्री होकर गोवा में समंदर पर सैर का मौका
दरअसल आईआरसीटीसी भारत समेत दुनियाभर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किफायती रेट पर एक से बढ़कर एक टूर पैकेज पेश करता रहता है। इसी कड़ी आईआरसीटी ने गोवा के लिए एक टूर पैकेज पेश किया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को सस्ते में सुविधाओं के साथ चार दिन और तीन रात गोवा के समंदर के किनारे घूमने का शानदार मौका मिलेगा। टूर पैकेज यात्रियों के अलग-अलग जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्रा की शुरुआत 26 जनवरी 2024 को नागपुर से होगी। इस टूर पैकेज में यात्री हवाई जहाज से सफर करेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों के फ्लाइट, होटल में ठहरने, खाने और लोकल ट्रांसपोर्ट समेत तमाम खर्च शामिल होगा। यात्रियों को डिलेक्स होटल में ठहराया जाएगा।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 32,500 रुपये किराया देना होगा। वहीं दो लोगों के साथ इस टूर पैकेज की बुकिंग पर प्रति यात्री 24900 खर्च करने होंगे। जबकि तीन लोगों के साथ टिकट बुक करने पर प्रति यात्री किराया 24000 तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ 18700 रुपये और 5 साल से छोटे बच्चों के 13600 रुपये खर्च करने होंगे।
और पढ़ें – IRCTC लाया केरल घूमने का शानदार पैकेज, जानें किराया समेत तमाम जानकारी
आईआरसीटीसी ने गोवा के अपने इस टूर पैकेज को AMAZING GOA EX NAGPUR (WMA73) का नाम दिया है। इस टूर पैकेज के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टिकट बुक कर सकते हैं या फिर
या फिर रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर पर जाकर अपना टिकट बुकिंग करवा सकते हैं। इसके साथ ही आप मोबाईल नंबर 8287931886 पर कॉल कर इस टूर पैकेज की बुकिंग के साथ-साथ अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें – IRCTC का खास टूर पैकेज, सस्ते में सिंगापुर और मलेशिया घूमने का मिल रहा मौका
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
4 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
7 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
8 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
9 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
15 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
16 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
18 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
19 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines