IRCTC Christmas 2023 Tour Package: इस बार की क्रिसमस पार्टी आप कहां सेलिब्रेट करना चाहते हैं? अगर भारत के अलावा कहीं विदेश जाने की सोच रहे हैं तो भारतीय रेलवे आपको ऐसा मौका दे रहा है। क्रिसमस पार्टी करने के लिए आप भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) के सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज का फायदा उठा सकते हैं। पैकेज में आपको आने-जाने, रहने, खाने-पीने समेत अन्य सुविधाओं का फायदा मिलेगा। आइए IRCTC के क्रिसमस स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्रिसमस स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया पैकेज
आईआरसीटीसी की ओर से क्रिसमस स्पेशल पैकेज ऑफर किया जा रहा है। इस पैकेज में सिंगापुर और मलेशिया टूर करवाया जाएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर NLO11 कोड नंबर के साथ सिंगापुर और मलेशिया का स्पेशल क्रिसमस पैकेज लिस्टेड है।
IRCTC Christmas Special Package Cost
आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर क्रिसमस स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया (IRCTC Christmas Special Singapore & Malaysia Package Cost) पैकेज के बारे में जानकारी दे रखी है। होटल में ठहरने के हिसाब से पैकेज की कीमत अलग-अलग है। अगर आप रूम में अकेले रहना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। जबकि, डबल और ट्रिपल शेयरिंग की कीमत के जैसी है।
- सिंगल बुकिंग की कीमत 166100 रुपये है।
- दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 141000 रुपये है।
- तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 141000 रुपये है।
- 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बेड के साथ पैकेज की कीमत 134200 रुपये है।
- बिना बेड के 2 से 11 साल के बच्चों के लिए पैकेज की कीमत 111200 रुपये है।
आईआरसीटीसी के सिंगापुर और मलेशिया पैकेज के साथ आप विदेशी यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। क्रिसमस स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया पैकेज 6 रात और 7 दिन के साथ है। पैकेज में होटल में रहना, सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर मुफ्त है। इसके अलावा टूर गाइड और ट्रैवल बीमा का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- IRCTC दे रहा है सस्ते में वैष्णो देवी दर्शन पैकेज
आईआरसीटीसी के तहत लखनऊ से सिंगापुर और मलेशिया टूर करवाया जाएगा। आप चाहें तो दिल्ली के हवाई अड्डे से बोर्डिंग कर सकते हैं। डिटेल्स में जानने के लिए आप लिंक पर भी क्लिक (IRCTC Christmas Singapore and Malaysia Special Tour Package) कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC ने पेश किया Thailand Tour Package, जानिए कीमत
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
13 mins agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
46 mins agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
9 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
10 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
12 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
13 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
14 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
16 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines