Chhath Special Train 2024: छठ पूजा को देखते हुए IRCTC ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने कहा कि छठ स्पेशल ट्रेनों में ‘नॉनवेज’ खाना नहीं दिया जाएगा। रेलवे का ये फैसला छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए लिया गया है। इसका उद्देश्य लोगों की आस्थाओं का सम्मान करना है। जिन ट्रेनों का संचालन IRCTC करेगा उसमें केवल वेज भोजन ही दिया जाएगा, ताकि छठ पर्व की पवित्रता बनी रहे। अगर आपके साथ ट्रेन में खाने को लेकर कोई समस्या आती है तो उसके लिए रेलवे से शिकायत कर सकते हैं।
ट्रेन में नहीं मिलेगा नॉनवेज
IRCTC धार्मिक पर्व पर कई ट्रेनें चलाता है, जिसमें उसी के मुताबिक इंतजाम किए जाते हैं। आमतौर पर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना दिया जाता है। कुछ दिन पहले देश में नवरात्र मनाया गया, जिसके दौरान रेलवे ने यात्रियों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ट्रेन में केवल वेज खाना ही उपलब्ध कराया था। एक बार फिर से रेलवे ने छठ स्पेशल ट्रेनों में केवल वेज खाना देने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें: Chhath Special Train: बिहार में आज से चलेंगी ट्रेनें, 22 नवंबर तक का ये रहेगा शेड्यूल
IRCTC के बेस किचन, ट्रेनों के पेंट्रीकार और स्टेशन स्थित खानपान स्टालों पर अब नॉन वेज पर पाबंदी लगा दी गई है। खाने को लेकर ये नया निर्देश छठ से लागू होगा, जोकि कार्तिक पूर्णिमा तक चलाया जा सकता है। इसकी जानकारी आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने दी है।
यात्रियों को न हो कोई असुविधा
छठ के मौके पर घरों में महिलाओं का व्रत रखती हैं, इस दौरान नॉनवेज नहीं बनता है। इसलिए ट्रेनों में सफर के दौरान भी महिलाएं खाने को लेकर काफी सख्त रहती हैं। जिसकी वजह से कई बार वह यात्रा के दौरान वह असहज हो जाती हैं। अगर ट्रेन में खाने को लेकर किसी तरह की कोई समस्या है तो उसके लिए यात्री रेलवे की हेल्पलाइन पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800111321 या 139 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा IRCTC की वेबसाइट पर शिकायत का ऑप्शन मिल जाता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Bank Holiday: छठ पूजा पर आज बैंक खुलेंगे या बंद? देखें RBI की राज्यवार लिस्ट
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
17 mins ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines