Chhath Bank Holiday: छठ पूजा पर आज बैंक खुलेंगे या बंद? देखें RBI की राज्यवार लिस्ट

Chhath Puja 2024 Bank Holiday: 7 नवंबर को देशभर में छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले RBI की लिस्ट देख लें। आज कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Chhath Puja 2024 Bank Holiday

Chhath Puja Bank Holiday: आज देशभर में छठ पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान कई जगह पर पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है। RBI ने 7 नवंबर को कुछ राज्यों में बैंक में छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान कई जगह पर लगातार 4 दिन तक बैंकों में काम नहीं किया जाएगा। RBI ने 7 नवंबर को जिन राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया है उसमें बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल हैं। आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, इन राज्यों में कहीं पर 7 नवंबर की तो कहीं पर 8 नवंबर की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

छठ पर कहां और कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

7 नवंबर को देश में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है। महापर्व के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। RBI हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, बैंकों में 7 और नवंबर 8 नवंबर को बैंक में काम नहीं किया जाएगा। गुरुवार को जिन राज्यों में छठ पूजा के अवसर पर 7 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे उसमें बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल हैं। इसके अलावा 7 और 8 नवंबर (शुक्रवार) को भी जिन राज्यों में छुट्टी रहेगी उसमें बिहार, झारखंड और मेघालय का नाम शामिल है।

विज्ञापन

नवंबर में और कितनी छुट्टियां?

इसके अलावा बैंकों में 7 और 8 नंवबर के बाद भी लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी। क्योंकि 9 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होगा और फिर रविवार रहेगा। आपको बता दें कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों में छुट्टी रहती है। नवंबर के महीने में इनके अलावा भी कई छुट्टियां हैं। जिसमें 12 तारीख को ईगास-बग्वाल के मौके पर उत्तराखंड में बैंक बंग रहेंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 15 नवंबर, 18 नवंबर और 23 नवंबर और 24 नवंबर को रविवार के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

Chhath Puja 2024 Bank Holiday

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ