IRCTC Chardham Yatra 2025 Package: 30 अप्रैल 2025 से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस की मदद से आप चार धाम यात्रा के लिए खुद को रजिस्टर्ड कर सकते हैं। वहीं, अगर चार धाम यात्रा के सस्ते पैकेज की तलाश में हैं तो भारतीय रेलवे की ओर से सस्ते में यात्रा करवाई जा रही है। जी हां, भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा चार धाम यात्रा का पैकेज शुरू कर दिया गया है। ये सस्ता पैकेज यात्रियों को मुफ्त में खाना-पीना, रहना और आने-जाने की सुविधा मुफ्त में प्रदान कर रहा है।
चार धाम यात्रा का सस्ता पैकेज
आईआरसीटीसी की ओर से NDH25 कोड के साथ चारधाम यात्रा नामक पैकेज पेश किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत हरिद्वार से होगी, जो 10 रात और 11 दिन के टूर पैकेज के साथ है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा आप बहुत कम कीमत में कर सकते हैं। बाय रोड बस के जरिए यात्रा कराई जाएगी। डीलक्स बस से करीब 20 यात्रियों को यात्रा करवाई जाएगी। पैकेज में आने-जाने के अलावा होटल में रहने और खाने पीने की सुविधा दी जाएगी।
किस-किस तारीख को होगी यात्रा?
- 2 मई 2025
- 16 मई 2025
- 2 जून 2025
- 13 जून 2025
- 25 जून 2025
- 2 सितंबर 2025
- 13 सितंबर 2025
- 25 सितंबर 2025
- 2 अक्टूबर 2025
- 16 अक्टूबर 2025
आईआरसीटीसी चारधाम यात्रा पैकेज की कीमत
आईआरसीटीसी के अनुसार चारधाम यात्रा पैकेज की शुरुआती कीमत 44,000 रुपये है। हालांकि, पैकेज की कीमत बेड की जरूरत अनुसार अलग-अलग है। सिंगल रूम और बेड के लिए प्लान की कीमत 76000 रुपये प्रति व्यक्ति है।
ये भी पढ़ें- Chard ham Yatra के लिए ऐसे कराएं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, हरिद्वार में बनाए गए 20 सेंटर
एक कमरे में डबल बेड के साथ रहने पर पैकेज की कीमत 53000 रुपये प्रति व्यक्ति, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के साथ पैकेज की कीमत 44000 रुपये है। जबकि, 5 से 11 साल का बच्चा साथ में है और एक्स्ट्रा बेड चाहिए तो पैकेज की कीमत 26000 रुपये प्रति व्यक्ति है। बिना बेड के 5 से 11 साल तक बच्चे के लिए पैकेज की कीमत 18800 रुपये प्रति व्यक्ति है। प्लान के बारे में जानने के लिए आप आईआरसीटीसी के इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
4 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
6 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
9 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
10 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
12 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
12 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
13 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines