Char Dham temples

Chardham Yatra के लिए ऐसे कराएं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, हरिद्वार में बनाए गए 20 सेंटर

उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं की लाइन देखी जा सकती है। आप भी इस बार चारधाम की यात्रा करना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके लिए हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउंड में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है, जहां पर लगभग 20 काउंटर्स बनाए गए हैं। सभी काउंटर अलग-अलग लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। साथ ही सीनियर सिटीजन्स और विदेशी नागरिकों अलग काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पिछले साल लोगों को रजिस्ट्रेशन के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसका इस बार पूरा ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन

पिछले साल तरीके से बड़ी संख्या में चारधाम के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे। अभी रजिस्ट्रेशन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं। अगर आप भी रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो अपने साथ आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, नाम और पता का प्रूफ होना चाहिए। इसके अलावा, मेडिकल हिस्ट्री, जिसमें कोई बीमारी है, तो उसके बारे में बताना होगा। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की एक-एक फोटो कॉपी अपने पास रखें। इनको जमा करने के बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ