Iran Israel War Impact: ईरान और इजरायल की जंग बढ़ने से दुनिया भर में तनाव बढ़ सकता है। इसका असर क्रूड ऑयल के बढ़ते रेट के साथ देखा जा सकता है। जहां, पिछले कुछ दिनों से क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं, अब 1 अक्टूबर की रात से ईरान-इजरायल के बीच जंग बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इजरायल पर करीब 200 से अधिक मिसाइलों से ईरान पर हमला किया गया है। इसका असर 2 अक्टूबर की सुबह ही देखने को मिल गया जब क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखे को मिली और क्रूड ऑयल का रेट 75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।
क्रूड ऑयल की कीमतों पर कैसा असर?
रिपोर्ट के अनुसार ईरान और इजरायल की जंग बढ़ने से वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड (WTI Crude) के दामों में 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखने को मिली। अगर दोनों के बीच की जंग इस तरह से बढ़ती रही तो क्रूड ऑयल की कीमतों में भी उछाल आ सकता है। दरअसल, जब यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ा था तब भी इसका असर क्रूड ऑयल के रेट पर पड़ा था और कीमतों में अचानक से तेजी देखने को मिली थी।
ये भी पढ़ें- ‘टिंग-टोंग 20.64 लाख करोड़ रुपये प्राप्त हुए’ UPI से धड़ाधड़ हो रहा है लेनदेन
क्यों पड़ रहा है लड़ाई से फ्यूल रेट पर असर
दरअसल, कच्चे तेल की सप्लाई में ईरान का भी योगदान होता है। दुनिया भर में क्रूड ऑयल की सप्लाई के लिए ईरान को एक अहम देश माना जाता है। अगर सप्लाई में रुकावट आई तो कच्चे तेल के दाम बढ़ जाएंगे। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमत भारत में बढ़ सकती है।
क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होगी?
सितंबर के महीने में क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी देखने को मिली थी। क्रूड ऑयल के रेट 2.7 प्रतिशत तक कम हुए थे। दुनिया का तीसरे सबसे बड़े ऑयल इंपोर्टर के यहां तनाव होने से ग्लोबल सप्लाई चेन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं और इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखा जा सकता है। जहां पहले क्रूड ऑयल के रेट में गिरावट आने से अनुमान लगाया जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के रेट कम होंगे।
वहीं, अब क्रूड ऑयल की कीमतों के रेट बढ़ने से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होगी, ऐसा कहना मुश्किल है। अगर सब सही रहा और क्रूड ऑयल के रेट पिछले दिनों की तरह कम हुए तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। फिलहाल, ईरान और इजरायल की जंग बढ़ने से ऐसा ही कहा जा सकता है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत ज्यादा हो सकती है और प्रति लीटर ईंधन महंगा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सस्ते में घर का सपना करें साकार…कीमत 21 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
कर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
34 mins agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
39 mins agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
1 hr agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
1 hr agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
3 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
3 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
3 hrs agoJio IPO के मुरीद हुए श्री श्री रविशंकर और उदय कोटक, मुकेश अंबानी को दी बधाई
4 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
6 hrs agoUP के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 5 लाख का फ्री इलाज, जानें नए नियम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines