IPOs in 2024: साल 2024 इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ के लिहाज से अब तक शानदार रहा है। इस दौरान, हुंडई इंडिया जैसी कई दिग्गज कंपनियां अपने IPO लेकर आईं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में कंपनियों ने IPO से रिकॉर्ड 1.6 लाख करोड़ रुपये का फंड जुटाया है। अगले साल भी मार्केट में आईपीओ से फंडिंग जुटाने का रिकॉर्ड कायम होने की उम्मीद है। 2025 में कई कंपनियां अपने IPO लेकर आने वाली हैं।
ये रहा सबसे बड़ा आईपीओ
हुंडई मोटर इंडिया का इस साल आया आईपीओ, देश का सबसे बड़ा IPO रहा। इसके तहत कंपनी ने 27,870 करोड़ रुपये जुटाये। आईपीओ मार्केट को मिल रहे अच्छे रिस्पांस को ध्यान में रखते हुए 2024 में कई लार्ज, मिड और स्मॉल कैप कंपनियां अपने IPO लेकर आईं। 2023 में एवरेज इश्यू साइज 867 करोड़ रुपये था, जो इस साल बढ़कर 1,700 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के ‘साथिया’ बिजनेस के ‘बच्चन’, Vivek Oberoi ने खड़ा किया 1200 करोड़ का साम्राज्य
आज भी आ रहा एक IPO
इस साल अकेले दिसंबर में ही कम से कम 15 आईपीओ लॉन्च हुए। यह आंकड़ा 22 दिसंबर तक का है, आज यानी 23 दिसंबर को Unimech Aerospace का आईपीओ लॉन्च हो रहा है। निवेशक इसमें 26 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 785 रुपये तय किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती रिटेल भागीदारी, मजबूत डोमेस्टिक इन्फ्लो और विदेशी निवेशकों की सक्रिय भागीदारी ने आईपीओ के जरिये फंड जुटाने के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। इस वजह से कंपनियां IPO पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
2025 में इतना अनुमान
मार्केट एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि 2025 में फंड जुटाने की गति बढ़ सकती है और आंकड़ा 2024 से भी बड़ा हो सकता है। कम से कम 75 IPO अगले साल के लिए पाइपलाइन में हैं। इस लिहाज से देखें तो 2025 में इश्यूएंस एक्टिविटी 2.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकती है। नए साल में HBD फाइनेंशियल सर्विसेज का 12,500 करोड़ का आईपीओ, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का 15,000 करोड़ रुपये और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का 9,950 करोड़ रुपये का IPO प्रस्तावित है।
ऐसा रहा है आंकड़ा
एक्सचेंज पर उपलब्ध डेटा के अनुसार, 2024 में 90 पब्लिक इश्यू (Maiden Public Issues) लॉन्च हुए, जिनसे कुल 1.6 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए। इससे पिछले साल यानी 2023 में 57 कंपनियों ने आईपीओ से 49,436 करोड़ रुपये जुटाए थे। जबकि 2021 में 63 कंपनियों ने 1.2 लाख करोड़ रुपये जुटाए और यह पिछले दो दशकों में आईपीओ के लिहाज से सबसे अच्छा साल रहा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आईपीओ के मामले में 2025 भी शानदार रहने वाला है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
12 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines