Investor Risk Reduction Access: शेयर मार्केट एक ऐसी जगह है जहां एक सेकंड की भी देरी हजारों लाखों का नुकसान करा सकती है। इसी को देखते हुए सेबी यानी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) ने निवेशकों के लिए एक खास प्लेटफार्म तैयार किया है। अमूमन देखा जाता है कि ट्रेडिंग के समय टेक्निकल ग्लिच आ जाता है तो निवेशक अपने ऑर्डर को एग्जीक्यूट नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता है। पर अब सेबी द्वारा बनाए गए इस प्लेटफार्म से वह सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
क्या है ये खास प्लेटफॉर्म
दरअसल सेबी ने BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के लिए IRRA मतलब इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस को लांच कर दिया है, जो अब ट्रेडिंग के समय आने वाले टेक्निकल ग्लिच से निवेशकों को बचाएगा। इससे भारी भरकम जोखिम तो खत्म होगा ही होगा साथ में बाजार की स्थिति भी मजबूत रहेगी।
यह भी पढ़ें- Aadhaar Card से बदलना है लिंक मोबाइल नंबर? घर बैठे मिनटों में करें Update
कैसे काम करेगा ये इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस
ये इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस उस समय काम करेगा जब निवेशक इसकी जानकारी SEBI को देंगे कि अभी कोई टेक्निकल ग्लिच आया हुआ है। जिसकी वजह से आर्डर एग्जीक्यूट नहीं हो पा रहे हैं। इसमें दो फेस होते हैं एक प्राइमरी साइट और एक डिजास्टर रिकवरी साइट। यह सबसे पहले निवेशकों के द्वारा खरीदे और बेचे गए ऑर्डर का डेटा को लेता है और उसके बाद अपनी रिकवरी साइट को एक लिंक के जरिए निवेशकों तक पहुंचाता है, जिसमें वह यह देख सकते हैं कि उनके द्वारा किए गए ऑर्डर एग्जीक्यूट हो पाए हैं या फिर नहीं। आपको बताते चलें इसकी शुरुआत अक्टूबर 2023 में हो गई थी, लेकिन अब इस सोमवार से इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
रिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
38 mins agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 hr agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
3 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
3 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
4 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
5 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines