हर महीने 10000 रुपये की SIP या एक बार में 1.20 लाख रुपये का न‍िवेश, कौन देगा ज्‍यादा र‍िटर्न

Investment Tips : अगर आप इंवेस्‍ट करके बेहतरीन र‍िटर्न पाने की चाह रखते हैं तो SIP इसके ल‍िए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है. क्‍योंक‍ि ये आपको बाजार के उतार चढ़ाव से बचा कर रखता है.

sip

मार्केट अभी ऊंचे वैल्यूएशन पर हैं, तो क्या किसी को तुरंत एक डाइवर्सिफाइड इक्विटी फंड में एकमुश्त रकम लगानी चाहिए या एक रेगुलर मंथली सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) चुनना चाहिए?

विज्ञापन

अगर आप SIP को चुनते हैं तो इसमें भी ये सवाल है क‍ि क‍ितना और कैसे इंवेस्‍ट करें. यानी धीरे-धीरे हर महीने या साल में एक बार एक मुश्‍त. इसका आंसर, इसके र‍िटर्न से तय होगा. मान लीज‍िए क‍ि आप हर महीने 10 हजार रुपये का न‍िवेश करना चाहते हैं, यानी साल में ये 1.2 लाख. तो क्‍या ये ठीक रहेगा क‍ि आप धीरे-धीरे हर महीने के बजाय, एक साथ 1.2 लाख रुपये इंवेस्‍ट कर दें?

विज्ञापन

मैथमेटिक्स कहता है क‍ि एक साथ इन्वेस्ट करने में समझदारी होगी. क्योंकि पूरी रकम पहले दिन से ही कंपाउंड होती है, जो अलग-अलग SIP इनफ्लो से ज्‍यादा होती है.

विज्ञापन

चल‍िए मान लेते हैं क‍ि सालभर के न‍िवेश पर आपको 10%, 12% या 15% का र‍िटर्न म‍िल रहा है.

तो 10% के ह‍िसाब से हर महीने 10 हजार का इंवेस्‍टमेंट 10 साल में 21.2 लाख रुपये का वैल्‍यू हो जाएगा. वहीं 12% का अगर र‍िटर्न देता है तो 23.9 लाख और 15% का र‍िटर्न म‍िलता है तो 28.8 लाख रुपये बन जाएंगे.

विज्ञापन

लेक‍िन वही अगर आप एक साथ 1.2 लाख रुपये SIP न‍िवेश करते हैं तो 10 साल बाद 10% के ह‍िसाब से र‍िटर्न 23 लाख रुपये होगा. वहीं 12% के ह‍िसाब से 26 लाख और 15% के ह‍िसाब से 31.5 लाख रुपये.

विज्ञापन

ये अंतर 15 साल, 20 साल और 25 साल में और भी ज्‍यादा है. यानी ये तो साफ है क‍ि एक मुश्‍त इन्‍वेस्‍टमेंट आपके कॉर्पस को ज्‍यादा बड़ा बनाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ