News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stock Market : हर्षद मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम 1992′ का एक डायलॉग है- शेयर मार्केट इतना गहरा कुआं है जो पूरे देश की पैसे की प्यास बुझा सकता है और मैं इस कुएं में डुबकी लगाना चाहता हूं।’ यह डायलॉग पूरी तरह सही है। शेयर मार्केट में अनगिनत पैसा कमाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए सही जानकारी और धैर्य जरूरी है। जो लोग शेयर मार्केट में कम समय में अच्छा रिटर्न चाहते हैं वे IPO (Initial Public Offering यानी सार्वजनिक प्रस्ताव) में रकम इन्वेस्ट कर सकते हैं।
IPO खरीदना कंपनी के शेयर खरीदना ही है। दरअसल, जब भी किसी कंपनी को बिजनेस के लिए पैसों की जरूरत होती है तो वह लोन लेकर या किसी दूसरे तरीके से रकम का इंतजाम कर सकती है। वहीं कुछ कंपनियां कुछ शर्तों के साथ स्टॉक मार्केट में लिस्ट होती हैं और इन्वेस्टर्स से पैसा जुटाती हैं। IPO खरीदने वाले लोगों को कंपनी में हिस्सेदारी मिल जाती है। जिन लोगों को IPO के जरिए कंपनी के शेयर मिलते हैं, उन्हें रिटेल इन्वेस्टर कहा जाता है। IPO खरीदने और साधारण शेयर खरीदने में मुख्य अंतर यह है कि IPO सस्ती कीमत पर मिल जाते हैं। और जब कंपनी लिस्ट होती है तो हो सकता है कि वह उस कीमत से ज्यादा पर लिस्ट हो। अगर ऐसा होता है तो बाद में जो शख्स उस कंपनी के शेयर खरीदेगा, उसे उस कीमत पर खरीदने होंगे जिस दिन उसका जो भाव होगा। वहीं IPO लॉट में खरीदे जाते हैं। एक लॉट में 15 या इससे ज्यादा शेयर हो सकते हैं। वहीं कंपनी के लिस्ट होने के बाद कोई भी शख्स उस कंपनी का 1 शेयर भी खरीद सकता है।
IPO के जरिए इन्वेस्टर की रकम पर बहुत कम समय (7 से 15 दिन) में अच्छा रिटर्न मिल जाता है। मार्केट में पहले से लिस्ट कंपनी के शेयर खरीदने पर उतना प्रॉफिट मिलने में कई साल लग सकते हैं। ऐसा नहीं है कि अच्छी कंपनियों में इन्वेस्टर्स को दोगुना रिटर्न नहीं दिया, लेकिन इसमें कई साल लग गए। वहीं IPO के जरिए इन्वेस्ट करने पर हो सकता है कि 7 से 15 दिन में ही रकम दोगुनी हो जाए। और अगर दोगुनी भी न हो, किसी को 10 से 50 फीसदीभी रिटर्न मिल गया तो भी काफी है।
ऐसा नहीं है कि IPO के जरिए शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करना फायदे का ही सौदा हो। कई बार इसमें घाटा भी हो जाता है। 1 लाख रुपये के शेयर 50 हजार रुपये में भी लिस्ट हो सकते हैं। ऐसे में आपको एक झटके में 50 हजार रुपये का नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट में एंट्री से पहले जान लें ये बातें, बन जाएंगे करोड़पति!
1. Greenhitech Ventures Limited
शुक्रवार (12 अप्रैल) से खुलेगा
2. Ramdevbaba Solvent
सोमवार (15 अप्रैल) से खुलेगा
3. Grill Splendour Services Limited
सोमवार (15 अप्रैल) से खुलेगा
4. Emmforce Autotech Limited
मंगलवार (23 अप्रैल) से खुलेगा
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।