Interim Budget 2024-25 announcements of Nirmala Sitharaman in 2023 Budget: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण एक दिन बाद ही देश का बजट पेश करने वाली हैं। हालांकि इसबार लोकसभा चुनाव होने की वजह से पूरा साल का नहीं बल्कि अंतरिम बजट पेश होगा। सीतारमण 6वीं बार बजट पेश करने जा रही हैं जो कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री ने कह दिया है कि बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं की जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि पिछले साल यानी 2023 में निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश करते समय कौन-कौन से बड़े ऐलान किए थे।
साल 2023 में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 550 बिलियन डॉलर का बजट पेश किया था। इस बजट में कुल 45 लाख करोड़ का खर्चा होना था। भारत का बजट हर साल बढ़ता ही जा रहा है। यह बजट दुनियाभर में चर्चा का बजट रहा। यह बजट कई देशों की कुल अर्थव्यवस्था से भी बड़ा था। इस बजट में नई कर व्यवस्था लाई गई थी जिसमें व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया गया था। 2023 का बजट बहुत हद तक संतुलित था।
ये भी पढ़ें-अब हाथ नहीं ब्रेन चलाएगा फोन-कंप्यूटर, इंसानी दिमाग में लगी चिप, Elon Musk ने बताया कैसे-क्यों लगाई?
ये बड़े ऐलान हुए थे 2023 के बजट में
2023 के बजट में 5 करोड़ से अधिक की आय पर सर्वाधिक सरचार्ज रेट को कम किया गया था। वित्तमंत्री ने इसे 37 प्रतिशत के घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया था। वहीं गैर सरकारी वेतन पाने वाले कर्मचारियों के रिटायरमेंट पर कैश इनकैशमेंट पर कर छूट की सीमा बढ़ाई गई थी। वित्तमंत्री ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया था।
क्या हो सकता है इसबार के बजट में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसबार के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। साथ ही मिडिल क्लास को भी राहत देने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं। महंगाई को काबू में करने के लिए भी सरकार कुछ ऐलान कर सकती है। वहीं टेलिकॉम कंपनियों को भी उम्मीद है कि लाइसेंस फीस कम करके 1 प्रतिशत कर दी जाएगी।
ये भी पढ़ें-कोहरे में ‘गायब’ हुई दिल्ली, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां, जानें कैसा है मौसम का हाल?
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने का आखिरी मौका, तुरंत करें ये काम
1 hr agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जानें कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoदशहरा पर आज देश भर में बैंक बंद, देखें अपने राज्य का हाल
2 hrs agoआज से लागू हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, छात्रों को मिलेगा गारंटीड वर्क वीजा
2 hrs agoविजयादशमी पर बंद रहेगा शेयर बाजार! सोने-चांदी के रेट भी नहीं होंगे जारी
2 hrs agoब्रोकरेज फर्मों ने जताया भरोसा, 5G से AI तक कमाई बढ़ाने की उम्मीद
13 hrs agoJio IPO: रिलायंस जियो के आईपीओ पर देश-विदेश के बड़े निवेशकों की नजर
13 hrs ago'रिलायंस ने स्टेक होल्डर्स के लिए वेल्थ बनाया', Jio IPO पर बोले एक्सपर्ट
18 hrs agoकैंसर के इलाज के लिए LIC देगा लाखों का फंड, आगे की किस्तें भी होंगी माफ
22 hrs agoदिवाली से पहले आएगी पीएम किसान योजना 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines