Infosys Rewards Employees with 80% Performance Bonus: जहां एक तरफ कई बड़ी कंपनियों में Layoff का माहौल चल रहा है तो दूसरी तरफ भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी देते हुए 2024-25 के लिए 80% तक परफॉर्मेंस बोनस देने का फैसला किया है। यह बोनस कंपनी के बेहतर परफॉर्मेंस और कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है।
क्यों दिया गया बोनस?
जानकारी के अनुसार, इंफोसिस ने पिछली तिमाही में बेहद अच्छा परफॉर्म किया है। कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत और लगन से कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अब इस बोनस के जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना चाहती है।
कौनसे कर्मचारियों को मिला बोनस?
- ज्यादातर बोनस E6 और उससे नीचे के कर्मचारियों को मिला है।
- बोनस का परसेंटेज इंडिविजुअल परफॉर्मेंस के बेस पर तय किया गया है।
किसे कितना मिला बोनस?
- इस बार का बोनस पिछली तिमाही के मुकाबले काफी ज्यादा है।
- E6 श्रेणी के कर्मचारियों को 75% से 84.5% तक का बोनस मिला है।
- E5 श्रेणी के कर्मचारियों को 77% से 86% तक का बोनस मिला है।
- E4 श्रेणी के कर्मचारियों को 80% से 88% तक का बोनस मिला है।
ये भी पढ़ें : iPhone का नहीं हो रहा इंतजार तो Google Pixel पर लूटा दो प्यार! प्री-ऑर्डर से लेकर जानें डिस्काउंट ऑफर
कंपनी को इसमें भी फायदा
कहा जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले से अच्छे टैलेंट को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी और इससे कंपनी का भविष्य और उज्जवल होगा। यही नहीं कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ेगा। इससे कर्मचारी कंपनी के लिए और ज्यादा मेहनत करेंगे। साथ ही कंपनी में काम करने का माहौल और बेहतर होगा।
आईटी सेक्टर में मंदी
देखा जाए तो भारत का आईटी सेक्टर पिछले कुछ समय से मंदी का सामना कर रहा है। इसी का नतीजा है कि प्रमुख आईटी कंपनियां जैसे TCS, विप्रो और टेक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 70,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। धीमी रेवेन्यू ग्रोथ के कारण कंपनियों को लागत कम करने के लिए यह कदम उठाना पड़ा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
5 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
8 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
9 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
10 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
12 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
12 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
13 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
14 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines