Indo Farm Equipment IPO: इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। ट्रैक्टर और क्रेन बनाने वाली इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को शानदार रिस्पांस मिला है। 2 जनवरी दोपहर तीन बजे तक यह 220 गुना सब्सक्राइब हो चुका था।
अच्छी लिस्टिंग के संकेत
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ के अच्छे भाव पर लिस्टिंग के संकेत मिले हैं। इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या GMP आज 90 रुपये पर चल रहा है। इस हिसाब से शेयर 305 रुपये के आसपास लिस्ट हो सकता है। जबकि इसका प्राइस बैंड 204 से 215 रुपये प्रति शेयर है। यदि ऐसा होता है तो इसमें निवेश करने वालों की जेब एक ही झटके में भर जायेगी।
यह भी पढ़ें – सरकार से Fertilizer कंपनियों को मिला Package आपकी भी करा सकता है कमाई, समझिये पूरा गणित
ब्रोकरेज फर्म हैं बुलिश
इंडो फार्म इक्विपमेंट का 260 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 दिसंबर, 2024 को खुला था और आज इसका आखिरी दिन है। इस आईपीओ में 86 लाख फ्रेश शेयर जारी हुए हैं, जबकि प्रमोटर रणबीर सिंह खडवालिया 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) का जरिये कर रहे हैं। Bajaj Broking जैसी कुछ ब्रोकरेज फर्म लॉन्ग टर्म के लिहाज से इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दे चुकी हैं।
कल चल जाएगा पता
इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन है। अनुमान है कि कल पता चल जाएगा कि आईपीओ पर दांव लगाने वाले कितने निवेशक सफल हुए। कहने का मतलब है कि शेयरों का अलॉटमेंट 3 जनवरी को हो सकता है। इंडो फार्म इक्विपमेंट की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग 7 जनवरी को संभव है। बता दें कि पिछले साल आईपीओ मार्केट हिट रहा था और इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ को मिल रहे रिस्पांस से इस साल की शुरुआत भी अच्छी हुई है।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
4 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
6 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
7 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
10 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
11 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines