Success story of made in India toys: भारत में बनने वाले खिलौनों की पूरी दुनिया में मांग बढ़ रही है। एक स्टडी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि सरकारी प्रयासों के चलते देश की खिलौना इंडस्ट्री मजबूत हुई है और उसके एक्सपोर्ट का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खिलौना उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 (FY23) में वित्त वर्ष 15 (FY15) की तुलना में आयात में 52% की गिरावट और निर्यात में 239% की वृद्धि दर्ज की है।
क्वालिटी में आया सुधार
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अनुरोध पर भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ द्वारा ‘भारत में निर्मित खिलौनों की सफलता की कहानी’ विषय के साथ एक स्टडी रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि क्वालिटी में सुधार के चलते भारतीय खिलौनों का एक्सपोर्ट बढ़ा है। सरकार ने इस इंडस्ट्री को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाये हैं।
यह भी पढ़ें – टैक्स-छूट और बेहतर रिटर्न की है चाहत? ELSS बन सकता है बेस्ट इन्वेस्टमेंट ऑप्शन
ऐसे बदल रही स्थिति
सरकार के प्रयासों से भारतीय खिलौना उद्योग के लिए अधिक कंडक्टिव मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का निर्माण संभव हुआ है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि 2014 से 2020 तक छह वर्षों की अवधि में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की संख्या दोगुनी हो गई है। जबकि इम्पोर्टेड इनपुट पर निर्भरता 33 प्रतिशत से घटकर 12 प्रतिशत हो गई, सकल बिक्री मूल्य (Gross Sales Value) में 10 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से वृद्धि हुई है और श्रम उत्पादकता यानी लेबर प्रोडक्टिविटी में भी वृद्धि देखने को मिली है।
चीन का रहा है दबदबा
रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत खिलौने एक्सपोर्ट करने वाले टॉप देशों में शुमार हो गया है। कुछ वक्त पहले तक इस सेक्टर में चीन का दबदबा था। भारत में खिलौना कारोबार की ज्यादातर मांग भी चीन से पूरी होती थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। भारत का खिलौना बाजार अब तेजी से विकसित हो रहा है। बता दें कि 2021 से भारत ने ऐसे खिलौनों की बिक्री पर रोक लगाई है जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफाइड नहीं हैं।
यह भी पढ़ें – बिजनेस की पिच पर भी बड़े शॉट लगा रहे Dhoni, इस कंपनी में बढ़ाया निवेश
कितना बड़ा है बाजार?
IIM लखनऊ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत को चीन और वियतनाम जैसे दुनिया के प्रमुख टॉय सेंटर के विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए खिलौना उद्योग और सरकार के बीच लगातार सहयोग जरूरी है। 2023 में भारत का खिलौना बाजार 1.7 अरब डॉलर था, जिसके 2032 तक बढ़कर 4.4 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़ें – Bollywood कनेक्शन वाली इन 2 कंपनियों के आ रहे IPO, एक में तो सितारों का मेला
संबंधित खबरें
क्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
33 mins agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 hr agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 hr agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
15 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
18 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
19 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
20 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
22 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
23 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines