हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

लौट आए स्टार्टअप्स के अच्छे दिन! फंडिंग में 300 फीसदी तक उछाल

Indian Startups Funding: इस हफ्ते इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम में फंडिंग की गति वापस लौट आई। 39 स्टार्टअप ने 29 सौदों में लगभग 449 मिलियन डॉलर (44.9 करोड़) जुटाए, जो पिछले हफ्ते जुटाए गए 135 मिलियन डॉलर(13.5 करोड़) से 300 फीसद ज्यादा है।

विज्ञापन

Indian Startups Funding: इंडियन स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए फंडिंग में तेजी देखने को मिली। इस सप्ताह 39 स्टार्टअप्स ने 29 डील्स में लगभग 449 मिलियन डॉलर (44.9 करोड़) जमा किए। ये पिछले हफ्ते की जमा किए गए फंड्स से लगभग 300 फीसद ज्यादा था। इसके पहले 135 मिलियन डॉलर(13.5 करोड़) जमा किए गए थे। इन आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश गतिविधि ने एक नई गति पकड़ी है।

इस सप्ताह 12 ग्रोथ स्टेज और 16 अर्ली स्टेज डील देखी गईं। जिनकी सीड फंडिंग 26.5 मिलियन (26.5 करोड़) रही, जो पिछले हफ्ते के 17.8 मिलियन (17.8 करोड़) से 48.8 फीसद ज्यादा है। इससे स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! Swiggy के IPO पर आया बड़ा अपडेट, कितने शेयर होंगे जारी रिपोर्ट में खुलासा

क्या कहते हैं आंकड़े?

एडटेक स्टार्टअप एरुडिटस (Edtech startup Eruditus) ने मौजूदा निवेशकों सॉफ्टबैंक विजन फंड 2, लीड्स इल्यूमिनेटेड, एक्सेल, सीपीपी इन्वेस्टमेंट्स और चैन जुकरबर्ग इनिशिएटिव की हिस्सेदारी के साथ टीपीजी के द राइज फंड के नेतृत्व में 150 मिलियन (15 करोड़) डॉलर जमा किए हैं। एरुडिटस और एमेरिटस (मूल कंपनी) के सीईओ अश्विन दमेरा का कहना है कि इस निवेश के साथ, हम बाजार की मांग को पूरा करने के लिए विकास के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

GIVA ज्वैलरी ने भी सीरीज B फंडिंग राउंड के सफल समापन का ऐलान किया। जिससे उच्च मूल्यांकन पर सम्मानित निवेशकों से 255 करोड़ रुपये मिले हैं। इसका नेतृत्व प्रेमजी इन्वेस्ट, ईपीआईक्यू कैपिटल, एडलवाइस डिस्कवर फंड और जीआईवीए के मैनेजमेंट ने किया था।

सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) स्टार्टअप ने आठ रोड्स वेंचर्स के नेतृत्व में एक राउंड में 30 मिलियन डॉलर प्राप्त किए, जिसमें एलिवेशन कैपिटल और 3one4 कैपिटल की भी भागीदारी थी।

इसी के साथ ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म पर्पल ने अपने फंडिंग राउंड को बढ़ा दिया है। कंपनी ने इसको 500 करोड़ रुपये बढ़ाकर 1500 करोड़ कर दिया है। इसका नेतृत्व अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) ने किया। वहीं इसमें शामिल होने वाले प्रेमजी इन्वेस्ट और ब्लूम वेंचर्स जैसे निवेशक थे।

ये भी पढ़ें: Business Idea: इस हर्बल पौधे की खेती करके कुछ महीनों में बन सकते हैं लखपति

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें