---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

खुशखबरी! Swiggy के IPO पर आया बड़ा अपडेट, कितने शेयर होंगे जारी रिपोर्ट में खुलासा

Swiggy IPO: अगर आप भी Swiggy के IPO का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हालिया रिपोर्ट में आईपीओ से जुड़ी काफी जानकारी सामने आई है। चलिए इसके बारे में जानें...

---खबर नीचे जारी है---

Swiggy IPO: स्विगी जल्द ही भारतीय शेयर बाजार में एंट्री लेने वाला है। कंपनी दिवाली के बाद यानी नवंबर महीने की शुरुआत में अपना IPO लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस IPO के बारे में हालिया रिपोर्ट में काफी कुछ सामने आया है। मनीकंट्रोल ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि स्विगी में Prosus और सॉफ्टबैंक जैसे दिग्गजों का पैसा लगा है। चलिए इस आईपीओ से जुड़ी सभी डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं…

Swiggy IPO डिटेल्स

  • इवैल्यूएशन: कंपनी का इवैल्यूएशन 11.7 से 12.7 अरब डॉलर के बीच होने का अनुमान है। यह एक बड़ा अमाउंट है और दिखाता है कि निवेशक कंपनी के भविष्य पर कितना भरोसा करते हैं।
  • निवेशक: स्विगी में पहले से ही Prosus, सॉफ्टबैंक जैसे दिग्गजों का निवेश है। IPO के जरिए कंपनी नए निवेशकों को आकर्षित करने की प्लानिंग कर रही है।
  • IPO का साइज: IPO का साइज 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। इसमें नए शेयर जारी करना और मौजूदा शेयर होल्डर्स द्वारा अपने शेयर बेचना शामिल होगा।
  • SEBI की मंजूरी: स्विगी को 24 सितंबर को SEBI से IPO के लिए मंजूरी मिल गई है।

Swiggy IPO: कितने शेयर होंगे जारी?  

बता दें कि स्विगी के अपडेटेड Draft Red Herring Prospectus-I के मुताबिक, स्विग्गी 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगा और 182,286,265 इक्विटी शेयर्स का ऑफर फॉर सेल रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Swiggy IPO

क्यों है स्विगी का IPO इतना खास?

स्विगी का IPO भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक मील का पत्थर होगा। यह दिखाता है कि भारतीय स्टार्टअप्स ग्लोबल लेवल पर कम्पटीशन करने में सक्षम हैं। निवेशकों के लिए स्विगी का IPO एक आकर्षक अवसर हो सकता है। कंपनी के तेजी से बढ़ते बाजार और मजबूत ब्रांड के कारण निवेशक इसमें निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। यह IPO फूड डिलीवरी इंडस्ट्री में एक नया अध्याय खोल सकता है और इस क्षेत्र में और अधिक निवेश को आकर्षित कर सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें : Hyundai IPO: लिस्टिंग पर मिलेगा बंपर रिटर्न या डूबेंगे पैसे? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

(Disclaimer: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं लेना चाहिए। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। न्यूज24 शेयर खरीदने-बेचने या आईपीओ या म्यूचुअल फंड लेने के लिए रेकमेंड नहीं करता)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 20, 2024 11:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola