हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कभी अंग्रेजों ने किया था भारत पर राज, आज उनकी ही राजधानी में भारतीयों का जलवा

भारत की कई अमीर शख्सियतें ऐसी हैं जिनकी लंदन में भी लग्जरी संपत्तियां हैं। इनमें रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी से लेकर अपोलो टायर्स के नीरज कंवर तक शामिल हैं। पढ़िए ऐसे ही छह अमीर भारतीयों के बारे में…

विज्ञापन

एक समय में भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था लेकिन अंग्रेजों के आने के बाद देश की स्थिति कुछ और ही हो गई थी। हालांकि, अब भारतीय अब फिर से पूरी दुनिया में अपनी अमीरी का परचम लहरा रहे हैं। जानिए ऐसे ही छह अमीर भारतीय शख्सियतों के बारे में जिनकी अब अंग्रेजों की राजधानी लंदन में भी संपत्तियां हैं।

अदार पूनावाला

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला ने हाल ही में लंदन के सबसे महंगे घर को खरीदने का सौदा किया है। 25,000 वर्ग फुट में बने इस मैंशन की कीमत लगभग 1446 करोड़ रुपये है। एबरकॉनवे हाउस नाम की यह संपत्ति 1920 के दशक की है जो हाइड पार्क के पास स्थित है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वो पांच हीरो जिन्होंने लिखी थी 1971 के युद्ध में भारत की जीत की स्क्रिप्ट

पूनावाला ने इस घर का सौदा पोलैंड के सबसे अमीर शख्स रहे जैन कुल्जिक की बेटी डोमिनिका कुल्जिक के साथ किया है। वह साल 2011 में सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ बने थे। इस कंपनी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण किया था।

विज्ञापन

रवि रुइया

एस्सार ग्रुप (Essar Group) के मालिक रवि रुइया के फैमिली ऑफिस ने इसी साल 1189 करोड़ रुपये में लंदन में स्थित हनोवर लॉज मैंशन खरीदा था। यह प्रॉपर्टी रूस के प्रॉपर्टी इन्वेस्टर आंद्रे गोंचारेंको से जुड़ी हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार रुइया के फैमिली ऑफिस ने जुलाई में 150 पार्क रोड पर रीजेंट पार्क के सामने स्थित हनोवर लॉज मैंशन को इस घर की होल्डिंग कंपनी जिब्राल्टर इनकॉर्पोरेटेड द्वारा खरीदा था।

ये भी पढ़ें: Petrol सस्ता करने के लिए मोदी सरकार ने बनाया नया प्लान

विज्ञापन

रुइया ब्रदर्स के नाम से मशहूर रवि और शशि रुइया अरबपति हैं। दोनों साल 1969 में स्थापित हुए एस्सार ग्रुप के मालिक हैं। साल 2012 में फोर्ब्स ने रुइया ब्रदर्स को सबसे अमीर भारतीयों के रूप में नामित किया था। तब इनकी संपत्ति सात बिलियन डॉलर (लगभग 581 अरब रुपये) थी। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर रवि रुइया का जन्म साल 1949 में हुआ था। उनकी कंपनी 20 से अधिक देशों में काम करती है।

लक्ष्मी मित्तल

स्टील उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल लंदन की प्रमुख जगहों पर स्थित कई बंगलों के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार वह बिशप एवेन्यू पर स्थित समर पैलेस भी उन्हीं का है। साल 2004 में उन्होंने वेस्ट सेंट्रल लंदन में स्थित केंसिंगटन पैलेस गार्डंस खरीदा था। 12 बेडरूम और 20 कार पार्किंग स्पेस वाले इस पैलेस की डिल रिकॉर्ड 70 मिलियन पाउंड में हुई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या है हाइड्रोग्राफिक सर्वे? जिसके जरिए मालदीव ले रहा भारत से पंगा

दुनिया की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तर के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल अब लंदन में ही रहते हैं। हालांकि उन्होंने भारत की नागरिकता नहीं छोड़ी है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मित्तल की साल 2023 में संपत्ति17.3 बिलियन डॉलर थी। साल 2011 में फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मित्तल को छठा स्थान मिला था।

विज्ञापन

हिंदुजा ब्रदर्स

हिंदुजा ब्रदर्स (श्रीचंद, गोपीचंद, प्रकाश और अशोक) ने 2006 में 13-16 कार्लटन हाउस टैरेस खरीदा था। इस हेरिटेज इमारत का निर्माण 1831 में हुआ था जो बकिंघम पैलेस के पास वेस्टमिंस्टर में 67,000 वर्ग फीट में फैली हुई है। हिंदुजा ब्रदर्स ने यह संपत्ति 58 मिलियन पाउंड (लगभग 611 करोड़ रुपये) में खरीदी थी और इसके रिनोवेशन पर 50 मिलियन पाउंड (लगभग 526 करोड़ रुपये) और खर्च किए थे।

ये भी पढ़ें: डराने वाली हैं 2024 के लिए नास्त्रेदमस की भव‍िष्‍यवाणी

विज्ञापन

इसके अलावा इस परिवार को पास लंदन के व्हाइटहॉल में स्थित ओल्ड वॉर ऑफिस का मालिकाना हक भी है। इसका सौदा उन्होंने साल 2014 में 1.2 बिलियन पाउंड (लगभग 126 अरब रुपये) में किया था। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के ओल्ड वॉर ऑफिस को इस साल एक लग्जरी होटल के तौर पर खोला गया है।

मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी लंदन में स्थित 900 साल पुराने स्टोक पार्क के मालिक हैं। यह प्रॉपर्टी कितनी बड़ी है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसमें 49 कमरे हैं, 27 होल का गोल्फ कोर्स है, 14 एकड़ का निजी गार्डन है और 13 टेनिस कोर्ट हैं।

विज्ञापन

अंबानी ने यह सौदा साल 2020 में 57 मिलियन पाउंड यानी लगभग 529 करोड़ रुपये में किया था। इसका निर्माण 1760 में सैनिक और स्कॉलर जॉन पेन ने करवाया था। इस साल दिसंबर तक मुकेश अंबानी की संपत्ति 7639 अरब रुपये थी। वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं दुनियाभर के सबसे अमीर लोगों की सूची में वह 15वें स्थान पर आते हैं।

नीरज कंवर

अपोलो टायर्स के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज कंवर साल 2013 में लंदन जाकर बस गए थे। यह फैसला उन्होंने तब किया था जब अपोलो टायर्स वैश्वीकरण के दौर से गुजर रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार वह चेस्टरफील्ड स्ट्रीट पर स्थित एक टाउनहाउस के मालिक हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola