Petrol सस्ता करने के लिए मोदी सरकार ने बनाया नया प्लान, पेट्रोलियम मंत्री ने किया ऐलान

Petrol Price Latest Update: पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। खुद पेट्रोलियम मंत्री ने इसका ऐलान किया, जिसके तहत जल्दी ही पेट्रोल सस्ता हो जाएगा।

Petrol Price

Petrol Price

विज्ञापन

Petrol Price Latest Update: देश में पेट्रोल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए एक नया प्लान बनाया है, जिससे पेट्रोल के दाम गिर जाएंगे। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मोदी सरकार के इस प्लान का ऐलान किया। दरअसल, मोदी सरकार की योजना वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की योजना है। इसके लिए बातचीत का दौर जारी है। हालांकि 3 साल से वेनेजुएला से तेल नहीं खरीद रहा था, लेकिन हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला पर लगाए प्रतिबंधों में ढील दी तो भारत ने वेनेजुएला से तेल खरीदने की योजना बनाई, जिस पर भारत सरकार ने काम शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन

3 कंपनियों ने बुक किए वेनेजुएला के कार्गो

पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि भारतीय रिफाइनरियां कच्चे तेल की प्रोसेसिंग के लिए तैयार हैं। किसी भी ऐसे देश से भारत तेल खरीदना चाहता है, जिस पर बैन नहीं लगा है। 3 रिफाइनरियों रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), और HPCL-मित्तल एनर्जी (HMEL) ने वेनेजुएला के ऑयल कार्गो की बुकिंग कर ली है। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (BPCL) भी लैटिन अमेरिकी देश से तेल खरीदने की योजना के बारे में सोच रही है। वहीं जब तक नियमों में ढील रहेगी, भारत वेनेजुएला से तेल खरीदता रहेगा। अमेरिका ने साल 2019 में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाए थे, जिनमें अब ढील दी गई।

विज्ञापन

2019 में आखिरी बार खरीदा ने वेनेजुएला से तेल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंडिया ने पिछली बार नवंबर 2020 में वेनेजुएला से तेल खरीदा था। वेनेजुएला 2019 में देश के लिए 5वां सबसे बड़ा तेल सप्लायर था। उसने भारतीय रिफाइनरों को करीब 16 मिलियन टन कच्चा तेल बेचा। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) के मेंबर वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। भारत कच्चे तेल का दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है। 85 प्रतिशत से ज्यादा की जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ