Indian Railways Ticket: भारतीय रेलवे की टिकट सिर्फ कागज का मामूली सा टुकड़ा नहीं है बल्कि उसमे कुछ महत्त्वपूर्ण कोड और जानकारी लिखी होती है जो आपको जननी काफी जरूरी है। यात्रियों के लिए इनको समझना एक गुप्त भाषा को समझने जैसा है जो रिजर्वेशन स्टेटस, कोटा और बाकी महत्वपूर्ण डीटेल देते हैं।
आज हम आपको भारतीय रेलवे द्वारा जारी की जाने वाली ट्रेन टिकट पर लिखे कोड का मतलब बताने जा रहे हैं। अगर आपके लिए भी ये समझना मुश्किल होता है कि पीएनआर, आएसी, सीएनएफ का फुल फॉर्म क्या है? तो आइए आपको भारतीय रेलवे टिकटों पर लिखी 13 चीजों के पीछे के अर्थ के बारे में बताते हैं।
1. PNR (Passenger Name Record)
पी.एन.आर. एक 10 अंकों का नंबर है जो रेलवे की हर टिकट पर अलग-अलग होता है। यह यात्री की जानकारी और टिकट रिजर्वेशन को ट्रैक करने में मदद करता है।
2. GNWL (General Waiting List)
जीएनडब्ल्यूएल वाले यात्रियों को सामान्य प्रतीक्षा सूची की स्थिति (General Waiting List status) दी जाती है। सामान्य वेटिंग लिस्ट यात्रियों के मुकाबले इनके पास कन्फर्म बर्थ मिलने का ज्यादा चांस होता है।
3. WL (Waiting List)
डब्लूएल स्थिति वाले यात्रियों के पास कन्फर्म सीट या बर्थ नहीं होती है। बाकी यात्रियों के टिकट कैंसल करने के आधार पर इनका स्टेटस बदल सकता है।
4. RAC (Reservation Against Cancellation)
आरएसी स्टेटस यात्रियों को सीट का आश्वासन देता है लेकिन बर्थ का नहीं। ऐसे में यात्रियों को दूसरे आरएसी यात्री के साथ बर्थ शेयर करनी पड़ सकती है।
5. TQWL (Tatkal Waiting List)
TQWL तत्काल टिकटों की वेटिंग लिस्ट है, जिसे एक दिन पहले बुक किया जा सकता है। सामान्य वेटिंग लिस्ट के समान, कैंसिलेशंस होने पर TQWL यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकती है।
6. PQWL (Pooled Quota Waiting List)
पीक्यूडब्ल्यूएल स्टेटस वाले यात्री विशिष्ट मार्गों पर, आमतौर पर मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच, पूल्ड कोटा के लिए वेटिंग लिस्ट में होते हैं।
ये भी पढ़ें- IRCTC: कम बजट में करें दक्षिण भारत के इन जाने-माने मंदिरों के दर्शन
7. RLWL (Remote Location Waiting List)
आरएलडब्ल्यूएल दो मध्यवर्ती स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सौंपा गया है।
8. CAN/MOD (Cancelled or Modified Passenger)
यह कोड बताता है कि यात्री ने या तो टिकट रद्द कर दिया है या डीटेल में बदलाव किया है।
9. REGRET/WL (No More Booking Permitted)
अगर यह कोड दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि किसी विशेष ट्रेन या क्लास के लिए ज्यादा बुकिंग की अनुमति नहीं है।
10. D1, D2, S1, S2 (Coach and Seat/Berth Number)
ये कोड कोच के प्रकार (एसी चेयर कार के लिए डी, स्लीपर के लिए एस, आदि) और यात्री को दी गई सीट या बर्थ संख्या को दिखाता है।
11. CNF (Confirmed)
सीएनएफ स्टेटस का मतलब है कि यात्री के पास यात्रा के लिए कन्फर्म सीट या बर्थ है।
12. DP (Diverted via)
अगर ट्रेन को उसके रोज जाने वाले रूट से हटा दिया जाता है, तो डीपी कोड उस रूट को दिखाता है जिस पर वह जा रही है।
13. TQ (Tatkal Quota)
टीक्यू ये दिखाता है कि टिकट तत्काल कोटा के तहत बुक किया गया है, जिसमे आखिरी मिनटों में बुकिंग की जाती है।
बहरहाल, भारतीय रेलवे टिकटों पर कोड को समझने से यात्रियों को उनके रिजर्वेशन स्टेटस, कोच विवरण और उनकी यात्रा से जुड़ी की बाकी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में पता चलता है। इन कोडों को जानने के बाद आपका ट्रेन यात्रा करना और आसान हो जाएगा।
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 hr ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
2 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
3 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
4 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
5 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
7 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
8 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
9 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines