Indian Railways Rules: कभी न कभी ऐसा समय आता है, जब हमें तुरंत किसी कारण यात्रा पर निकलना पड़ता है। ऐसे में ट्रेन की टिकट को लेकर सोचना पड़ता है। कई बार देखा गया कि व्यक्ति बाहर तो चला गया, लेकिन वापस आना है और ट्रेन में अपनी सीट बुक नहीं कर पा रहे हैं। तो आपको ऐसे में भारतीय रेलवे के कुछ रूलों को जानना चाहिए। आपको बता दें कि कभी अचानक यात्रा करनी पड़े और आपके पास टिकट न हो तो आप बिना रिजर्वेशन के भी यात्रा कर सकते हैं।
पहले ऐसे तत्काल टिकट बुकिंग रूल्स के तहत ही संभव था, लेकिन उसमें भी टिकट पाना जरूरी नहीं है। ऐसे में आपके लिए रेलवे के एक खास नियम को जानना बेहद जरूरी है। इस सुविधा के तहत अब आप बिना रिजर्वेशन के यात्रा कर सकते हैं।
और पढ़िए – E-Shram Card: आप भी उठाना चाहते हैं ई-श्रम योजना का लाभ, तो तुरंत करें ये काम
ट्रेन में ही बनवाएं टिकट
रेलवे के नियमों के मुताबिक, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ही ट्रेन में चढ़ सकते हैं। ऐसे में आप बाद में ही ट्रेन में टिकट चेकर के पास जाकर आराम से टिकट बनवा सकते हैं। यह नियम रेलवे ने ही बनाया है।
इसमें आपको बस करना ये है कि आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत टीटीई से संपर्क करना होगा। फिर टीटीई आपके डेस्टिनेशन पॉइंट तक का टिकट क्रिएट करेगा।
कार्ड से भी कर सकते हैं पेमेंट
टिकट बनवाने के लिए आप टीटीई को कार्ड से भी भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर टीटीई आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है। लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता।
अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है तो ऐसी स्थिति में आपको 250 रुपये पेनल्टी चार्ज के साथ यात्रा का पूरा किराया देकर टिकट बनवाना चाहिए। इसके अलावा एक नियम ये भी है कि अगर आपकी ट्रेन किसी वजह से छूट जाती है तो टीटीई अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है। आप दो स्टेशनों बाद भी अपनी सीट ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा
1 hr ago$113 के पार पहुंचा कच्चा तेल, क्या भारत में महंगा होने वाला है पेट्रोल?
2 hrs agoJio IPO में निवेश का आखिरी मौका, जानें इन्वेस्टमेंट और आवेदन का तरीका
9 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
11 hrs agoअदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
12 hrs agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
15 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
15 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
18 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
20 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines