Indian Railways Rules: देशभर में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई तरह के नियम लाए गए हैं। इस बीच क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से यात्रा करते हुए कुछ नियमों का पालन करना होता है, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं। अलग-अलग राज्यों और शहरों को जोड़ते हुए ट्रेनें लोगों का सफर आरामदायक कर देती हैं। ट्रेन से यात्रा करने से पहले यात्री को टिकट लेना होता है। अगर आप रेलवे द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करते, तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें रेलवे के वे नियम कौन से हैं, जो यात्रियों को जरूर पता होने चाहिए?
सफर करते समय कुछ चीजें ले जाना मना
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे ने उन चीजों की एक लिस्ट बना रखी है, जिन्हें यात्री ट्रेन में लेकर नहीं जा सकते। अगर आप इन चीजों को चोरी-छुपे ले जाते हैं और पकड़े जाते हैं, तो आप पर कानूनी कार्रवाई तक की जा सकती है।
रेल यात्रा के दौरान वर्जित चीजें:
- स्टोव
- गैस सिलेंडर
- कोई भी ज्वलनशील केमिकल
- पटाखे
- तेजाब
- बदबूदार चीजें
- पैकेजों में लाए जाने तेल
- ग्रीस
- ऐसा सामान जिसके टूटने या टपकने से यात्रियों को नुकसान हो सकता है।
ट्रेन में कितना लगेज लेकर जा सकते हैं?
अक्सर लोग सोचते हैं कि ट्रेन से सफर करते हुए कितना भी सामान ले जाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं है। इसे लेकर भी भारतीय रेलवे द्वारा नियम बनाया गया है कि आप कितने किलो तक लगेज लेकर जा सकते हैं? आपको बता दें कि भारतीय रेल में 40 से 70 किलोग्राम वजन का सामान लेकर सफर किया जा सकता है। अगर आपके पास ज्यादा सामान है, तो उसके लिए एक्स्ट्रा पेमेंट करनी पड़ सकती है। हालांकि, हर कोच के लिए यह लिमिट अलग-अलग है।
Indian Railways Luggage Rules
किसी और यात्री को परेशानी न हो
अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो ये सुनिश्चित करना होगा कि आपकी वजह से बाकी किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। जैसे- मोबाइल की तेज आवाज में गाना न चलाएं या कॉल पर तेज आवाज में बात न करें, आदि । अगर किसी यात्री को आपकी वजह से कोई परेशानी होती है, तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है या कार्रवाई या दोनों भी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पति से लेती हैं घर खर्च के लिए पैसे तो हो जाएं सावधान! इनकम टैक्स भेज सकता है नोटिस
संबंधित खबरें
कानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
6 mins agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
2 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
3 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
3 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
4 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
13 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
13 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
15 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines