Ticket Refund Refund Process: पूरे देश में लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। यह जितनी आरामदायक होती है, उतनी ही जेब के लिए भी अच्छी होती है। भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। कई बार किसी भी वजह से ट्रेन लेट हो जाती है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। भारतीय रेलवे ट्रेन लेट होने पर पूरा रिफंड देता है लेकिन इसकी कुछ शर्तें हैं। जानें क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम?
पूरा पैसा वापस कैसे लें?
ट्रेन से सफर करने वाले कई लोग रिफंड की सुविधा के बारे में नहीं जानते। टिकट का पूरा पैसा पाने के लिए यात्री को रिफंड क्लेम करना होगा, जिसके लिए टिकट डिपॉजिट रसीद (Ticket Deposit Receipt या TDR) फाइल करनी होगी। यात्री आईआरसीटीसी (IRCTC) की अधिकारिक वेबसाइट पर या टिकट काउंटर पर जाकर टीडीआर (TDR) फाइल कर सकते हैं। हालांकि, रिफंड वाला पैसा मिलने में कम से कम 90 दिन लग जाते हैं।
टीडीआर फाइल कैसे करें?
- व्यक्ति को सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करना होगा।
- ‘Services’ के टैब में “File Ticket Deposit Receipt (TDR)” को चुनें।
- इसके बाद, My Transactions में जाकर “File TDR” पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
- आपकी क्लेम रिक्वेस्ट रेलवे को भेजी जाएगी।
- रिफंड का पैसा उसी बैंक अकाउंट में आएगा, जिससे व्यक्ति ने टिकट बुक की हो।
कब मिलता है रिफंड का पैसा?
भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, ट्रेन लेट होने पर यात्री रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। ट्रेन अगर 3 घंटे से ज्यादा लेट होती है, तो यात्री द्वारा रिफंड के लिए क्लेम किया जा सकता है। हालांकि, कंफर्म तत्काल टिकट को कैंसिल करने पर किसी भी तरह का रिफंड नहीं दिया जाता। इसका मतलब साफ है कि अगर ट्रेन 3 घंटे की देरी से चल रही है और यात्री इससे ट्रैवल करना नहीं चाहता तो वह रिफंड क्लेम करके पूरी रकम वापस ले सकता है। रिफंड क्लेम के लिए टिकट डिपॉजिट रसीद यानी TDR फाइल करनी होती है।
यह भी पढ़ें: IRCTC करवा रहा राम जन्मभूमि समेत नेपाल के मंदिरों के दर्शन, जानें टूर पैकेज की डिटेल्स
संबंधित खबरें
दो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
3 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
3 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
4 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
5 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
5 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
8 hrs agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
8 hrs agoएलन मस्क की घटी संपत्ति, जेफ बेजोस बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स
10 hrs agoफ्लाइट टिकट हुई महंगी! टिकट पर लगेगा 1300 रुपये तक ज्यादा फ्यूल सरचार्ज
11 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines