Indian Railways: यात्रियों के लिए अच्छी खबर! इस रूट पर चलेगी चौथी वंदे भारत, जानें रूट और किराये की जानकारी

train news
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने राजस्थान के लिए चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की है, जो जयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। लेकिनट्रेन की शुरुआत की तारीख और किराए पर आधिकारिक घोषणा अभी भी बाकी है। हालांकि, ET ने रेलवे सूत्रों के हवाले से कहा है कि ट्रेन जल्द ही शुरू हो सकती है।

वहीं, बताया गया कि चौथी वंदे भारत पहले की तीन ट्रेनों से अलग होगी जो पहले से ही राजस्थान में चल रही हैं। वर्तमान में तीन वंदे भारत ट्रेनें जोधपुर से साबरमती, जयपुर से उदयपुर और जयपुर से दिल्ली के रूट पर चल रही हैं।

Advertisment

ऐसे में पिछले कुछ समय से अंबाला डिवीजन में चंडीगढ़-जयपुर रेल ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मांग की जा रही है। नई ट्रेन चलने से यात्रियों का समय भी बचेगा और साथ ही सुविधाओं से लैस ट्रेन भी मिलेगी।

दूसरी तरफ देखें तो चार साल के एक लंबे वक्त के बाद नई रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर रेल लाइन पर भी काम फिर से शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार से अधिग्रहीत जमीन मांगी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ