भारतीय रेलवे से ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए ये एक महत्वपूर्ण खबर है. दरअसल, भारतीय रेलवे ने देश की सीमाओं पर सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत बांग्लादेश और नेपाल से सटे अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले इलाकों में रिजर्व ट्रेनों में यात्रा करना अब पहले जितना आसान नहीं रहेगा. रेल मंत्रालय ने इन इलाकों में पहचान पत्र (ID) वेरिफिकेशन जरूरी कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो बिना वैलिड पहचान पत्र के रिजर्व टिकट पर यात्रा करने की कोशिश करते हैं.
EPFO New Rule: क्या जॉब छूटने पर नहीं मिलता PF अकाउंट में जमा पैसों पर इंटरेस्ट? जानें
क्या है रेलवे का नया आदेश?
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को एक पत्र जारी कर साफ निर्देश दिए हैं. इसके अनुसार, रिजर्व क्लास में यात्रा करते समय कम से कम एक यात्री को अपना ओरिजिनल पहचान पत्र दिखाना होगा. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो पूरे ग्रुप को बिना टिकट यात्रा करते हुए माना जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. यानी ट्रेन में ग्रुप में या परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अब यह पक्का करना होगा कि टिकट चेकिंग के दौरान ग्रुप के कम से कम एक सदस्य के पास वैलिड ID हो. यह नियम एक ही PNR के तहत की गई सभी बुकिंग पर लागू होता है.
8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट हुई लाइव, सैलरी में कितना हो सकता है इजाफा?
इस नए रेलवे नियम के बाद, यात्रियों को यात्रा करने से पहले अपना ओरिजिनल ID साथ रखने की सलाह दी जा रही है. यह खासकर बॉर्डर इलाकों में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी है, क्योंकि चेकिंग के दौरान ID न होने पर जुर्माना, टिकट कैंसिल या कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
Delhi Water Cut Alert: सावधान! दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं होगी पानी की सप्लाई, चेक करें List
यात्रा के दौरान कौन सी ID मान्य हैं?
रेलवे ने यात्रियों के लिए मान्य ID की एक लिस्ट पहले ही बना ली है. रिजर्व टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री नीचे दी गई ओरिजिनल ID में से कोई एक साथ रख सकते हैं:
वोटर ID कार्ड
पासपोर्ट
पैन कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया फोटो ID
मान्यता प्राप्त स्कूल/कॉलेज का स्टूडेंट ID कार्ड
राष्ट्रीयकृत बैंक की फोटो पासबुक
आधार कार्ड
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
5 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
8 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
9 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
10 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
10 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
12 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
12 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
13 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines