Indian Railways Latest Update: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए कई तरह की सेवाएं लेकर आता रहता है। इस बीच उत्तरी रेलवे ने मई के पहले सप्ताह में कई ट्रेनें कैंसिल, शॉर्ट-टर्मिनेट, डायवर्ट और री शेड्यूल कर दिया गया है। जानें किस-किस ट्रेन का नाम शामिल?
क्यों लिया गया फैसला?
उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की जानकारी के लिए ये बताया जाता है कि दिल्ली डिवीजन पर दिल्ली-अंबाला सेक्शन पर नीलोखेड़ी स्टेशन पर लूप लाइनों का विस्तार होने की वजह से कुछ ट्रेनों को टेम्पररी तौर पर डायवर्ट / कैंसिल / प्रारंभ / शॉर्ट टर्मिनेट / रेगुलेटेड / री शेड्यूल रहेंगी।
2 ट्रेनें की गईं शॉर्ट टर्मिनेट
- 2 और 3 मई को 04178 कुरूक्षेत्र-दिल्ली जेसीओ (Kurukshetra-Delhi JCO) पानीपत से शुरू होगी।
- 04405 हजरत निजामुद्दीन-कुरुक्षेत्र जेसीओ 2 मई को पानीपत में शार्ट टर्मिनेट हो जाएगी। नतीजतन 04406 कुरूक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन जेसीओ 2 और 3 मई पानीपत से शुरू होगी।
4 ट्रेनें कैंसिल
| ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | किन तारीखों पर कैंसिल |
| 14053 | दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस जेसीओ | 2 और 3 मई |
| 14054 | दौलतपुर चौक-दिल्ली जेसीओ | 2, 3 और 4 मई |
| 04176 | पानीपत-अम्बाला कैंट. जेसीओ | 2 मई |
| 04140 | अंबाला कैंट.-कुरूक्षेत्र जेसीओ | 2 और 3 मई |
3 ट्रेनें की गई डायवर्ट
- 2 मई को 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर जेसीओ (Agra Cantt-Hoshiarpur JCO) हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते डायवर्ट की जाएगी।
- 12266 जम्मू तवी-दिल्ली सराय रोहिल्ला जेसीओ 02 मई को लुधियाना-धूरी-जाखल के रास्ते डायवर्ट की जाएगी।
- 2 और 3 मई को 12312 कालका-हावड़ा जेसीओ (Kalka-Howrah JCO) अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते डायवर्ट।
2 ट्रेनें री शेड्यूल
- 14034 कटरा- दिल्ली जेसीओ 2 और 3 मई को 150 मिनट री शेड्यूल की जाएगी।
- 12414 जम्मू तवी-अजमेर जेसीओ 2 और 3 मई को 120 मिनट तक के लिए री शेड्यूल की जाएगा।
यह भी पढ़ें: रेलवे के साथ सफर ही नहीं कमाई भी करें, हर महीने कमा सकते हैं मोटा पैसा, जानिए तरीका
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
5 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
11 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
13 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
14 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
15 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
16 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
17 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
19 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
19 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines