रेलवे के साथ सफर ही नहीं कमाई भी करें, हर महीने कमा सकते हैं मोटा पैसा, जानिए तरीका

Business Idea Through Indian Railways: ट्रेन से यात्रा तो हर कोई करता है लेकिन क्या आपको पता है कि आप इससे लाखों रुपए कमा सकते हैं। भारतीय रेलवे से जुड़ा यह शानदार बिजनेस आईडिया आपकी हर महीने मोटी कमाई करवा सकता है।

Business Idea Through Indian Railways

Business Idea Through Indian Railways

Business Idea Through Indian Railways: भारतीय रेलवे जनता की सुविधा के लिए कई सारी सर्विस लेकर आता रहता है। यात्रियों को आरामदायक सफर देने के साथ-साथ इस सफर को सस्ता भी रखा गया है। इस बीच क्या आप जानते हैं कि आप हर महीने आईआरसीटीसी की मदद से काफी पैसा कमा सकते हैं?

विज्ञापन

दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC कई सारी सुविधाएं देती है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी मदद से हर महीने आप पैसे भी कमा सकते हैं जिसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको एक टिकट बुकिंग एजेंट बनना होगा।

विज्ञापन

कैसे करें अप्लाई?

जिस तरह रेलवे काउंटर पर क्लर्क यात्रियों को टिकट देता है वैसे ही आपको भी टिकट जारी करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा और एजेंट बनने के लिए अप्लाई करना होगा। इसके बाद आप ऑथराइज्ड टिकट बुकिंग एजेंट बन जाएंगे। इसके बाद आप टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने पर आईआरसीटीसी द्वारा एजेंटों को अच्छा कमीशन दिया जाता है।

कितना मिलता है कमीशन?

आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति को नॉन-एसी कोच का टिकट बुक करने पर 20 रुपये प्रति टिकट और एसी कोच का टिकट बुक करने पर 40 रुपये प्रति टिकट का कमीशन मिलता है। इसके अलावा टिकट की कीमत का एक फीसदी एजेंट को भी दिया जाता है। इसके साथ-साथ यह एजेंट बनने पर टिकट बुक करने की कोई लिमिट नहीं है।

विज्ञापन

इसके अलावा एजेंट के पास 15 मिनट में तत्काल टिकट बुक करने का भी ऑप्शन है। एक एजेंट के रूप में आप ट्रेनों के अलावा डोमेस्टिक और अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकट भी बुक कर सकते हैं।

कमाई कितनी होगी?

एजेंटों को हर टिकट बुकिंग और ट्रांजेक्शन पर कमीशन दिया जाता है। एक एजेंट हर महीने 80,000 रुपये तक की कमाई कर सकता है। हालांकि, काम कम या धीमा होने पर भी एवरेज 40 से 50 हजार रुपये कमाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

कितनी देनी होगी फीस?

अगर आप एक साल के लिए एजेंट बनना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी को 3,999 रुपये की फीस देनी होगी जबकि दो साल के लिए 6,999 रुपये देने होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ