Online Complaint On RailMadad App: भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और इन यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे नई-नई सुविधा लेकर आता रहता है। रेल का सफर आरामदायक तो होता है लेकिन गंदी टॉयलेट की वजह से यात्रियों को अक्सर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को एक और सेवा दी गई है। लोग अपने फोन से ही कंप्लेंट करके टॉयलेट 15 मिनट में साफ करवा सकते हैं।
तुरंत निकलेगा हल
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे तक शिकायतें पहुंचाने के कई सारे माध्यम हैं। इस बीच यात्री तुरंत शिकायत कर पाए और उसका जल्द ही निपटान हो इसके लिए भारतीय रेलवे ने RailMadad App लॉन्च किया है। इसपर लोग शिकायत के साथ-साथ सुझाव भी दे सकते हैं। इससे यात्री सफर के दौरान मोबाइल या वेब प्लेटफॉर्म के जरिए आसानी से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं जिनका हल तुरंत किया जाएगा।
RailMadad App पर गंदे टॉयलेट के लिए शिकायत कैसे करें?
- आपके फोन में RailMadad ऐप का होना जरूरी है। अगर आपके फोन में यह ऐप नहीं है तो सबसे पहले इसे इनस्टॉल कर लें।
- इसके बाद अपना नाम और मोबाइल नंबर डालकर फोन पर आए ओटीपी से लॉगिन कर लें।
- आपकी स्क्रीन पर शिकायतों की लिस्ट दिखने लगेगी।
- लिस्ट में ‘Coach Cleanliness’ सेलेक्ट कर लें।
- ‘Sub Complaint’ में जाकर ‘Toilet’ सेलेक्ट करके आगे बढ़ें।
- तारीख, टाइम और कंप्लेंट के बारे में थोड़ी जानकारी लिखें।
- अब अपना पीएनआर डालकर आगे बढ़ें।
- गंदे टॉयलेट की फोटो खींचकर सबमिट कर दें।
- इसके बाद साफ करने वाला 10 से 15 मिनट में आ जाएगा।
आप टॉयलेट की गंदगी के साथ-साथ बाकी शिकायतें भी कर सकते हैं जैसे मेडिकल इमरजेंसी, खाने की दिक्कत, सीट पर कोई कब्जा कर ले, स्टाफ अच्छे से बात न कर रहा हो, घूस ले रहा हो और पूरे स्टेशन की शिकायत भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एक ऐप में कैसे रखें सारे डॉक्यूमेंट? जानें DigiLocker के फायदे
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
2 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
6 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
10 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
11 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
12 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
15 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
16 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
17 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines