Indian Railways: ट्रेनों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे जल्द ही उनके लिए रियायतें बहाल करने की योजना बना सकता है। इसके अलावा, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए उनके लिए पात्रता मानदंड में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु सीमा में बदलाव करने की योजना बना रहा है और रियायत को केवल कुछ श्रेणियों के टिकटों तक सीमित करने की योजना बना रहा है। बता दें कि पहले, सभी वर्गों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायत उपलब्ध थी।
अभी पढ़ें – 7th Pay Commission: कर्मचारियों के मिलेंगे 2.18 लाख रुपये, सरकार उठाने जा रही है ये बड़ा कदम
इन उम्र के लोगों को मिलेगा फायदा
रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे बोर्ड उन वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने की योजना बना रहा है जो सामान्य और स्लीपर क्लास के लिए 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। रेलवे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए इन रियायतों की लागत को कम करने का विचार है। हालांकि अभी नियम और शर्तें फाइनल नहीं हुई हैं।
एक निजी चैनल द्वारा किसी अपने सूत्र के मुताबिक, ‘रेलवे समझता है कि ये रियायतें बुजुर्गों की मदद करती हैं और हमने कभी नहीं कहा कि हम इसे पूरी तरह खत्म करने जा रहे हैं। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और इस पर फैसला करेंगे। तर्क यह है कि अगर हम इसे स्लीपर और जनरल क्लास तक सीमित कर दें तो हम 70 फीसदी यात्रियों को कवर कर लेते हैं। ये कुछ ऐसे विकल्प हैं जिन पर हम विचार कर रहे हैं और अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है।’
इतनी मिलती थी छूट
2020 में कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप से पहले, 58 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिला यात्रियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों के लिए वरिष्ठ नागरिक रियायतें उपलब्ध थीं।
रेलवे की योजना के अनुसार, महिला यात्रियों को सभी श्रेणियों में टिकट की कीमत पर 50 प्रतिशत की छूट और पुरुषों को 40 प्रतिशत की छूट दी गई थी। महामारी फैलने के बाद, भारतीय रेलवे ने रियायती दरों को वापस ले लिया।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
3 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
4 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
20 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
20 hrs agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
21 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
22 hrs agoत्योहारों से पहले प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला
22 hrs agoअगर 20000 है सैलरी, तो अब PF और EPS में कितने कटेंगे पैसे? जानें नए नियम
1 day agoमस्क के आरोपों के बाद रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा टूटे, डूबे 40000 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines