Indian Railways Coolie Charges Hike: क्या आप भी भारतीय रेलवे में यात्रा करते हैं? अगर हां, तो अब आपके लिए रेल गाड़ी में सफर करना महंगा हो सकता है। ऐसे इसलिए क्योंकि रेलवे बोर्ड की ओर से कुलियों का मेहनताना बढ़ा दिया गया है। कई साल बाद रेलवे की ओर से ऐसा बदलाव किया गया है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिहाज से रेलवे बोर्ड ने कुलियों की मजदूरी में बढ़ोतरी कर दी है।
कुलियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात!
रेलवे बोर्ड की ओर से कुलियों को भी रेल कर्मचारियों की तरह सुविधाओं का फायदा दिया जा रहा है। करीब 5 साल बाद रेलवे बोर्ड ने सामान ढोने वाले कुलियों की मेहनताना में बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड के आदेश के अनुसार देश के सभी 68 डिविजनों में नए रेट को लागू किया जाएगा।
कुलियों की मजदूरी के नए रेट क्या हैं?
रेलवे बोर्ड ने कुलियों की मजदूरी के नए रेट जारी कर दिए हैं। इसके तहत यात्रियों को 40 किलो से ज्यादा वजन के सामान के लिए 340 रुपये देने होंगे। इससे पहले 250 रुपये का भुगतान की जाता था। वहीं, स्ट्रेचर पर बीमार व्यक्ति को लाने के लिए कुलियों की मजदूरी के लिए नए रेट 270 रुपये कर दिए गए हैं। इससे पहले 200 रुपये का भुगतान किया जाता था। व्हील चेयर पर बुजर्ग या किसी बीमार व्यक्ति को लाने के लिए भी कुलियों की मजदूरी में बदलाव हुआ है। नए रेट के अनुसार 130 रुपये के बजाए 180 रुपये का भुगतान करना होगा।
क्या सभी रेलवे स्टेशनों पर लागू होंगी नई कीमतें?
कुलियों की मजदूरी में हुए बदलाव सभी रेलवे स्टेशन पर लागू नहीं होंगे। देश के बड़े रेलवे स्टेशनों A1 और A कैटेगरी पर नए रेट लागू होंगे। वहीं, छोटे रेलवे स्टेशनों पर कुलियों की मजदूरी कम रहेगी।
कुली को मिलती है ये सुविधाएं
बढ़ती महंगाई और आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिहाज से कुलियों की मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से कुलियों को अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत कुली या उनके परिवार के सदस्य अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं। हर साल पास और प्रिविलेज टिकट ऑर्डर (PTO) भी कुलियों को मुफ्त में प्रदान किया जाता है।
इतना ही नहीं, कुलियों को रेस्ट रूम की सुविधा भी मिलती है। पढ़ाई की सुविधा देते हुए कुलियों के बच्चों को मुफ्त में रेलवे स्कूल में पढ़ने का मौका मिलता है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड की ओर से कुलियों को कपड़े भी दिए जाते हैं। हर साल 3 लाल शर्ट और एक गर्म शर्ट कुलियों को दी जाती है।
ये भी पढ़ें- भारत के इस कोने में रेल सफर का नहीं लगता 1 भी रुपया
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
3 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
11 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines