Indian Railways Cancelled Trains: भारत में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं और ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे कई बदलाव करता रहता है। कई कारणों से ट्रेनें कैंसिल, डाइवर्ट या रिशेड्यूल की जाती हैं। हाल ही में, भारतीय रेलवे ने जानकारी दी कि भोपाल से हैदराबाद की तरफ जाने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। ऐसा हैदराबाद के पास रेलवे ट्रैक मेंटनेंस की वजह से किया गया है। अगर आप भी इस रूट से होते हुए कहीं यात्रा करने की सोच रहे हैं तो पहले कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देख लें।
कौन-कौन सी ट्रेन किस तारीख के लिए कैंसिल?
गाड़ी नंबर
गाड़ी का नाम
किस तारीख के लिए कैंसिल?
12641
कन्याकुमारी- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
26 अप्रैल, 1, 3, 8,15 और 17 मई
12642
हजरत निजामुद्दीन-कन्याकुमारी एक्सप्रेस
29 अप्रैल, 4, 6, 11, 8 और 20 मई
12643
तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
30 अप्रेल, 7, 14 और 21 मई
12644
हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस
3, 10, 17 और 24 मई
12645
एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
27 अप्रैल, 4 और 18 मई
12646
हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
30 अप्रैल, 7 और 21 मई
22645
इंदौर कोच्चुवेली एक्सप्रेस
29 अप्रैल, 6 और 20 मई
22646
कोच्चुवेली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन
27 अप्रैल, 4 मई और 18 मई
06509
केएसआर बेंगलुरू-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
9 अप्रैल, 6, 13 और 20 मई
06510
दानापुर-केएसआर बेंगलुरू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
1, 8, 15 और 22 मई
किसान आंदोलन की वजह से ट्रेनें प्रभावित
आपको बता दें कि इससे पहले किसान आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। बुधवार को अंबाला डिवीजन से चल रही करीब 78 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इनमें से 8 ट्रेनों को वाया चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था। इस संबंध में अधिकारियों ने कहा था कि जब तक किसान ट्रैक से नहीं हटते तब तक यात्रियों को ट्रेनों से जुड़ी परेशानियां होती रहेंगी क्योंकि इससे ट्रेनें प्रभावित होंगी।
यह भी पढ़ें: वंदे भारत में मिल रही सुविधा में भारतीय रेलवे ने किया बदलाव, फायदे में ही रहेंगे यात्री