वंदे भारत में मिल रही सुविधा में भारतीय रेलवे ने किया बदलाव, फायदे में ही रहेंगे यात्री

Indian Railways Vande Bharat Train Free Water Bottle Service: भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के लिए फ्री पानी की बोतल की सुविधा दी जाती है। अब इसमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है।

Vande bharat train

वंदेभारत स्पेशल ट्रेन का संचालन दिल्ली से पटना के लिए होगा। फाइल फोटो

Vande bharat train 500 ml free water bottle service: देशभर में जनता ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करती है। रोजाना लाखों लोग भारतीय रेलवे से सफर करते हैं। इस बीच, वंदे भारत ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब सभी वंदे भारत ट्रेनों में हर पैसेंजर को आधा लीटर की एक रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल मिलेगी। हालांकि, दूसरी बोतल भी मुफ्त में दी जाएगी।

विज्ञापन

बड़ी बोतल की जगह छोटी बोतल क्यों मिलेगी?

आपको बता दें कि वंदे भारत से सफर करने वाले यात्रियों को अब तक पानी की एक लीटर की बोतल मिलती थी लेकिन ज्यादातर यात्री काफी पानी छोड़ देते थे। रेलवे ने पानी की बर्बादी को कम करने के लिए यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने महसूस किया कि काफी लोग एक लीटर वाली पानी की बोतल खत्म नहीं कर पाते, जिस वजह से पानी बर्बाद होता है।

विज्ञापन

बाकी ट्रेनों में भी हो चुका बदलाव

पहले ही भारतीय रेलवे ने शताब्‍दी ट्रेनों में भी 1 लीटर की जगह आधा लीटर पानी की बोतलें देनी शुरू कर दी थीं। हालांकि, शताब्‍दी में सफर का समय इतना ज्यादा नहीं होता। यही कारण है कि कई यात्री 1 लीटर पानी नहीं पी पाते थे। वहीं अगर बात करें वंदे भारत ट्रेनों की तो इनका ट्रैवल टाइम ज्‍यादा है। इस वजह से लोगों को लगता है कि आधा लीटर पानी शायद कम पड़ सकता है। कई लोगों को तो इसकी जानकारी ही नहीं है इसलिए वह पानी मांगते ही नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ